×

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने किया ‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ का शुभारम्भ

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ‘वनस्पति वैविध्य महाअभियान-2020’ पुस्तक का विमोचन भी किया। ‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ के तहत रविवार 05 जुलाई को एक दिन में 25 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किए जाने का लक्ष्य है।

Newstrack
Published on: 5 July 2020 10:22 AM GMT
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने किया ‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ का शुभारम्भ
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके ही जीव सृष्टि को संरक्षित किया जा सकता है। जनसहभागिता के माध्यम से ही वृक्षारोपण जैसे वृहद कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

मिशन वृक्षारोपण-2020

राजधानी लखनऊ स्थित कुकरैल वन में रविवार को मुख्यमंत्री ने हरिशंकरी के वृक्षों का रोपणकर ‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ का शुभारम्भ किया। पीपल, बरगद व पाकड़ के सम्मिलित रोपण को हरिशंकरी कहते हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ‘वनस्पति वैविध्य महाअभियान-2020’ पुस्तक का विमोचन भी किया। ‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ के तहत रविवार 05 जुलाई को एक दिन में 25 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किए जाने का लक्ष्य है।

गुरु पूर्णिमा मेला स्थगित, जिला प्रशासन ने कोरोनावायरस के चलते लिया फैसला

नदियों के किनारे डेढ़ करोड़ पौधे रोपित

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि दुनिया की सबसे अधिक उपजाऊ भूमि है, यहां सिंचाई के अच्छे स्रोत भी हैं। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे डेढ़ करोड़ पौधे रोपित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में क्रमशः 05 करोड़, 11 करोड़ तथा 22 करोड़ वृक्ष लगाए गए हैं। इस वर्ष एक ही दिन में 25 करोड़ वृक्ष लगाए जा रहे हैं। जिसमे 201 से अधिक प्रजातियों के औषधीय, फलदार, पर्यावरणीय, छायादार, चारा औद्योगिक व प्रकाष्ठ की दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधे रोपे जा रहे हैं और इनमे जियो टैग भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सहित 26 राजकीय विभागों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों आदि के योगदान से सम्पन्न किया जा रहा है।

रायबरेली- फिर बढ़े 4 कोरोना पॉजिटिव केस, जिले में कुल 27 केस

पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा

योगी ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि इम्युनिटी पावर को बढ़ाकर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। उन्होंने भारत के आयुर्वेद का जिक्र करते हुए कहा कि अनेक ऐसी औषधीय वनस्पतियां हैं, जिनका काढ़ा पीने से हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से वृक्षारोपण कार्यक्रम को एक नई गति प्राप्त हुई है। जल संरक्षण में भी वृक्षारोपण का विशेष महत्व है।

30 लाख आवास उपलब्ध कराए गए

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30 लाख आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इन आवासों में सहजन के पौधे को रोपित करने का कार्य किया गया है। उन्होंने सहजन के महत्व को बताते हुए कहा कि इसकी फली का सेवन करने से कुपोषण से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज की तिथि का विशेष महत्व है। भारत के ज्ञान की परम्परा के प्रतीक भगवान वेदव्यास की आज जन्मतिथि भी है। व्यास पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा के रूप में जानी जाती है।

रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव, लखनऊ

अवैध कब्जे का किया था विरोध, पत्रकार को कार से कुचलने की हुई कोशिश

Newstrack

Newstrack

Next Story