×

यूपी से बड़ी खबर: कल हटाए जा सकते हैं ये मंत्री, होगा योगी मंत्रिमंडल विस्तार

4 से 6 मंत्रियों को हटाने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में 8-12 नए चेहरों को एंट्री दी जाएगी। बता दें, जब मंत्रियों ने 19 मार्च 2017 को शपथ ली थी, तब कैबिनेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 24 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री थे।

Manali Rastogi
Published on: 17 Aug 2019 10:30 PM GMT
यूपी से बड़ी खबर: कल हटाए जा सकते हैं ये मंत्री, होगा योगी मंत्रिमंडल विस्तार
X
30 अगस्त को हटाए जा सकते है ये मंत्री, होगा योगी मंत्रिमंडल विस्तार

लखनऊ: यूपी मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारियां अब तेजी से हो रही हैं। अगर सारे काम सही तरीके से हुए तो इसी महीने मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वैसे बीजेपी हाईकमान भी उत्तर प्रदेश पर पूरी नजर रखे हुए हैं। यही नहीं, 30 अगस्त को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। ऐसे में कई मंत्री हैं, जिनको मंत्री पद से हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की नापाक हरकत, अब रच रहा ये बड़ी साज़िश

सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा मंत्रिमंडल में 4 से 6 मं‌त्री हटाए जाने की उम्मीद है। जिन मंत्रियों की परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा खराब है, उनका हटना तो तय है। इसके अलावा सूत्रों का ये भी कहना है कि जिन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से ड्रॉप किया जाना है, उनके लिए ये तो सबसे अधिक चिंता का विषय है।

4 से 6 मंत्रियों पर लटकी तलवार

सूत्रों ने ये भी बताया कि बहुत काम करने के बाद 4 से 6 नामों पर सहमति बन पाई है। अब ये नाम ये नाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी बता दिए गए हैं। इन मंत्रियों के नाम परफॉर्मेंस के आधार पर तय किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इसमें उन नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जो लोकसभा चुनाव हार चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक है भारत- भूटान में पीएम मोदी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 4 से 6 मंत्रियों को हटाने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में 8-12 नए चेहरों को एंट्री दी जाएगी। बता दें, जब मंत्रियों ने 19 मार्च 2017 को शपथ ली थी, तब कैबिनेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 24 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री थे।

वैसे तो 60 मंत्री एकसाथ शपथ ले सकते हैं लेकिन तब 46 मंत्रियों ने ही शपथ ही ली थी। मालूम हो, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर पर तलवार लटकी हुई है।

यह भी पढ़ें:‘De De Pyaar De’ फेम ‘Rakul Preet’ का ये अवतार, देखकर आप भी रह जायेंगे हैरान

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story