×

खतरे में योगी कैबिनेट: एक के बाद एक मंत्री कोरोना पॉजिटिव, लिस्ट में ये भी शामिल

उत्तर प्रदेश का योगी कैबिनेट इन दिनों खतरे में हैं। ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह के बाद अब आयुष मंत्री गर्म सिंह सैनी कोरोना पॉजिटिव आये गए।

Shivani
Published on: 4 July 2020 5:39 PM GMT
खतरे में योगी कैबिनेट: एक के बाद एक मंत्री कोरोना पॉजिटिव, लिस्ट में ये भी शामिल
X

लखनऊ: कोरोना वायरस की चपेट में अब लगातार राजनीति के बड़े नाम आते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश का योगी कैबिनेट इन दिनों खतरे में हैं। ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह के बाद अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी कोरोना पॉजिटिव आये गए।

आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आये हैं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सहारनपुर के पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।

मंत्री धर्म सिंह के सम्पर्क में आये लोगों की सूची हो रही तैयार:

वहीं आयुष मंत्री के पूरे परिवार को भी होम क्वारन्टीन कर दिया गया। प्रशासन मंत्री धर्म सिंह सैनी के सम्पर्क में आये लोगों की सूची तैयार कर रहा है।

ये भी पढ़ें:BSF को अब तक नहीं मिला DG, इन विभागों में खाली हैं कई बड़े पद

ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह भी कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि इसके पहले कल ही योगी कैबिनेट के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे। यूपी के ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। मोती सिंह को लखनऊ के पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन पर भारत को मिली दूसरी बड़ी कामयाबी, ICMR ने दिया ये बयान

मोती सिंह को एसजीपीजीआई में निगरानी में रखा गया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मोती सिंह को एसजीपीजीआई के गहन निगरानी में रखा गया है। उनकी डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी एसजीपीजीआई में उनका एक बार फिर से कोरोना टेस्ट होगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण विकास मंत्री के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर रहा है, सभी की लक्षणों के आधार पर जांच कराई जायेगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story