×

अभी-अभी आई बड़ी खबर: ट्रंप के साथ योगी भी जाएंगे ताजमहल देखने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए आगरा पूरी तरह से सज चुका है। डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ ताजमहल भी देखने जाएंगे। वहीं अब खबर आ रही है कि ट्रंप के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

Shivakant Shukla
Published on: 22 Feb 2020 12:34 PM GMT
अभी-अभी आई बड़ी खबर: ट्रंप के साथ योगी भी जाएंगे ताजमहल देखने
X

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए आगरा पूरी तरह से सज चुका है। डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ ताजमहल भी देखने जाएंगे। वहीं अब खबर आ रही है कि ट्रंप के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

सस्पेंस भी है बरकरार

व्हाइट हाउस की ओर से जारी शेड्यूल की मानें तो, ट्रंप 24 को आगरा पहुंचेंगे, लेकिन अब भारत सरकार के सूत्रों ने दावा है कि ट्रंप और मोदी आगरा का प्लान बदल सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को आगरा में ताजमहल देखने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद नहीं रहेंगे।

आगरा से ट्रंप की मिलेंगे कई सौगात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह ताजमहल देखने भी जाएंगे। ताजमहल देखने पहुंचे ट्रंप को आगरा में कई शानदार तोहफे दिए जाएंगे। ये तोहफे उन्हें भारतीय कला और संस्कृति की याद दिलाते रहेंगे। राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंपर पहली बार भारत आ रहे हैं। ट्रंप को खूबसूरत संगमरमर से बना ताजमहल का मॉडल, चांदी की चाबी, संगमरमर से बनी टेबल लैंप और जरदोजी से तैयार मोर की कृति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें—ट्रंप का आलीशान होटल: व्यवस्था और ठाट-बाट देख आपके होश उड़ जायेंगे

आगरा के मेयर नवीन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हम 24 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप को चांदी की 600 ग्राम की एक चाबी देंगे। यह चाबी इस बात का संदेश देती है कि आगरा में हमेश उनका स्वागत है और वे कभी भी दरवाजे खोलकर आगरा में प्रवेश कर सकते हैं। आगरा की तैयारी इस प्रकार है कि ‘तोहफा-ए-ताज’ को मेहमान ट्रंप जिंदगी भर याद रखें।

साबरमती आश्रम जाएं या करें ताज का दीदार, संशय में व्हाइट हाउस

ट्रंप के ताज महल दौरे पर संशय की एक वजह समय का अभाव भी है। वाइट हाउस चाहता है कि ट्रंप जल्दी अहमदाबाद से निकलें। तभी वह टाइम पर ताज महल के दीदार कर पाएंगे। 24 को ट्रंप दोपहर तक भारत आएंगे। यहां एयरपोर्ट से स्टेडियम तक उन्हें पीएम मोदी के साथ रोड शो करना है, जो करीब 22 किलोमीटर का है। इसी बीच उन्हें साबरमती आश्रम भी जाना है।

ये भी पढ़ें—ताजमहल देखने जा रहे ट्रंप को ये खास तोहफे देगा आगरा, रखेंगे जीवन भर याद

इस पर अधिकारी कहते हैं, ‘रोड शो और स्टेडियम का प्रोग्राम कम से कम 4 घंटे का है। इसमें ही चार बज जाएंगे। ऐसे में आगरा जाकर ताज महल देखना बड़ा भागमभाग वाला होगा।’

36 घंटे का है दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भारत के अपने दो दिन के दौरे (करीब 36 घंटे) पर ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद के बाद दिल्ली आएंगे। दिल्ली पहुंचने से पहले वह आगरा जाएंगे या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ट्रंप अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक इवेंट का हिस्सा लेंगे और फिर साबरमती आश्रम जा सकते हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलिनिया ट्रंप भी भारत आएंगी। वह दिल्ली के एक स्कूल में भी जाएंगी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story