×

शाहजहांपुर में देर रात तड़तड़ाईं गोलियां, दुकान से घर जा रहे युवक को मारी गोली

दुकान बंद करने के बाद अपने पार्टनर को घर छोड़ने जा रहे युवक को गोली मार दी गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोप है कि युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है।

Ashiki
Published on: 13 Feb 2021 4:07 AM GMT
शाहजहांपुर में देर रात तड़तड़ाईं गोलियां, दुकान से घर जा रहे युवक को मारी गोली
X
मुख्तार अंसारी गैंग के दो शूटर को STF ने किया ढेर, जेल अधिकारी की ली थी सुपारी

शाहजहांपुर: दुकान बंद करने के बाद अपने पार्टनर को घर छोड़ने जा रहे युवक को गोली मार दी गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोप है कि युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: भीषण हादसे से कोहराम: कोहरे ने निगला पूरा परिवार, एक्सप्रेसवे वे पर बिछी लाशें

परिजनों ने लगाए ये आरोप

थाना निगोही क्षेत्र के चौड़ेरा चौड़ेरी निवासी अरविंद बीती रात टेंट हाउस की दुकान बंद करके अपने पार्टनर को छोड़कर के लिए उसके घर गया था। आरोप है कि, वापस घर लौटते वक्त रास्ते में दलपत यादव अपने 4 से 5 साथियों के साथ छुपा बैठा था। जैसे ही अरविंद बाइक से उसके करीब आया तो उसने गोली चला दी। जिससे वह अरविंद घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है। घायल के परिजनों का आरोप है कि, अरविंद पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर का छोटा आर्यभट्टः 100 करोड़ तक पहाड़े मुंहजबानी याद, डिप्टी CM हुए मुरीद

इंस्पेक्टर मनोहर लाल सिंह ने बताया कि, युवक को गोली लगने की घटना बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि, पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: आसिफ अली

Ashiki

Ashiki

Next Story