दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में डूबा युवक, परिवार में पसरा मातम

काठा गांव के पास यमुना नदी में मनीष पुत्र तेजपाल के साथ हादसा हो गया। नदी पार करते समय युवक मनीष का पैर फिसल गया और वह यमुना में डूबता चला गया।

Aradhya Tripathi
Published on: 13 Jun 2020 3:55 PM GMT
दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में डूबा युवक, परिवार में पसरा मातम
X

बागपत: बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में एक युवक यमुना नदी में डूब गया। आए दिन हो रहे यमुना में हादसों को लेकर किसानों में रोष है। यमुना में पानी अधिक होने के चलते युवक का पैर फिसल गया और वह डूब गया जिसे काफी तलाशने के बाद अभी तक भी बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी दे दी गयी है। फिलहाल यमुना में डूबे युवक की गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।

पैर फिसलने से डूब गया युवक

आपको बता दें शहर कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव के पास यमुना नदी में मनीष पुत्र तेजपाल के साथ हादसा हो गया। नदी पार करते समय युवक मनीष का पैर फिसल गया और वह यमुना में डूबता चला गया। मनीष की चीख पुकार सुनते ही आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया परंतु यमुना नदी में पानी के तेज़ भाव के चलते वह डूबता चला गया। बताया जा रहा है कि काठा निवासी मनीष के खेत यमुनापार हरियाणा में पड़ते हैं।

ये भी पढ़ें- सिर्फ इतने रुपए में घर पर होगी कोरोना की जांच, सरकार ने फिक्स किया रेट

जहां पर पानी चलाने के लिए वह देर रात्रि गया हुआ था। जब वह खेत में काम करने के बाद वापस अपने गांव लौट रहा था तो यमुना में तेज बहाव आने के कारण उसका पैर फिसल गया और मनीष यमुना में बह गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन यमुना नदी में किसानों के डूबने से मौत हो रही हैं।

अभी भी जारी है युवक की तलाश

बीते वर्ष भी यमुना नदी में काठा गांव में ही एक बड़ा हादसा हुआ था जिसमें 19 लोगों की जानें चली गई थी। एक के बाद एक हो रहे यमुना नदी में हादसों के बाद भी बागपत प्रशासन चैन की नींद सोए हुए है। किसानों के लिए वहां नाव आदि की भी व्यवस्था नही है। जिसकी वजह से किसानों को यमुना नदी के बीच हो के ही आना जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- सीएचसी में तैनात सरकारी डॉक्टर रहता है लापता, चला रहा प्राइवेट अस्पताल

फिलहाल ग्रामीणों का कहना है कि वहां किसानों के लिए नाव की व्यवस्था की जाए। और युवक मनीष के शव को नदी में से जल्द से जल्द बरामद किया जा सके। गोताखोरों की मदद से फिलहाल यमुना में तलाश जारी है।

रिपोर्ट- पारस जैन

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story