×

हरिद्वार: कल से अनशन करेंगे ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद, सरकार से की ये मांग

मां गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए काम करने वाली संस्था मातृ सदन ने एक बार फिर से अनशन की घोषणा कर दी है। कल से मातृ सदन में परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद के शिष्य ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद अनशन पर बैठेंगे।

Ashiki
Published on: 22 Feb 2021 1:37 PM GMT
हरिद्वार: कल से अनशन करेंगे ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद, सरकार से की ये मांग
X
हरिद्वार: कल से अनशन पर बैठेंगे ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद, गंगा नदी के लिए पहले भी किया था 194 दिन का तप

हरिद्वार: मां गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए काम करने वाली संस्था मातृ सदन ने एक बार फिर से अनशन की घोषणा कर दी है। कल से मातृ सदन में परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद के शिष्य ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद अनशन पर बैठेंगे। मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने ये घोषणा की।

ये भी पढ़ें: तड़ातड़ चले लाठी-डंडे: हिंसा में एक दर्जन लोग घायल, वीडियो देख हिल जाएंगे आप

गंगा स्वच्छता से जुड़ी चार प्रमुख मांगे

स्वामी शिवानंद का कहना है कि गंगा स्वच्छता से जुड़ी इस बार उनकी सरकार से प्रमुख चार मांगे हैं जिनमे गंगा और उसकी सहायक नदियों और प्रस्तावित सभी परियोजनाओं पर रोक रायवाला से रायघटी तक खनन पर पूर्ण प्रतिबंध स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद के गंगा एक्ट के गठन और गंगा परिषद बनाये जाने की मांग प्रमुख है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा है।

[video width="648" height="300" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/BYTE-SWAMI-SHIVANAND.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: होगी बारिश लौटेगी ठंड: इन राज्यों में ताबड़तोड़ गिरेंगें ओले, 28 तक ऐसा रहेगा मौसम

पहले भी ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने किया था 194 दिन का अनशन

गौरतलब है ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने पूर्व में भी 194 दिन का अनशन किया था और सरकार द्वारा माँगे पूरी करने के आश्वासन के बाद ही उन्होंने अनशन तोड़ा था। स्वामी शिवानंद ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा गंगा और उत्तराखंड की नदियों पर जो बांध बनाकर पर्यावरण का संतुलन बिगाड़ा जा उसी का नतीजा है कि उत्तराखंड में आए दिन आपदाएं आ रही है।

Ashiki

Ashiki

Next Story