×

ग्लेशियर टूटने से तबाही: सामने आया जल प्रलय का वीडियो, इतना भयानक था हादसा

ग्लेशियर टूटने के बाद के दिल दहला देने वाले कई वीडियो सामने आए हैं। इस देखकर पता चल रहा कि कितना भीषण हादसा था। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 7 Feb 2021 9:18 AM GMT
ग्लेशियर टूटने से तबाही: सामने आया जल प्रलय का वीडियो, इतना भयानक था हादसा
X

देहरादून: उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद बड़ी तबाही मचने की आशंका है। ग्लेशियर टूटने से ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है करीब 100 से 150 लोग पानी के बहाव में बह गए हैं।

ग्लेशियर टूटने के बाद के दिल दहला देने वाले कई वीडियो सामने आए हैं। इस देखकर पता चल रहा कि कितना भीषण हादसा था। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है।

सूचना मिलते ही प्रशासन, एनडीआरएफ समेत कई बचाव टीमें मौके पर पहुंची है। नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस ने अलर्ट किया गया है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली करने में लगे हैं।

[video width="540" height="540" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-07-at-00.32.58.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें...तबाही से यूपी हाई अलर्ट: उत्तराखंड प्रलय का खतरा बढ़ा, योगी ने दिए तत्काल ये आदेश

उत्तराखंड से यूपी तक अलर्ट

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि धौली नदी में बाढ़ आने की सूचना मिलते ही जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके साथ ही हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया। सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। ऋषिकेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। नदी से बोट संचालन और राफ्टिंग संचालकों को तुरंत हटा दिए गए हैं। यूपी के कई जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-07-at-00.37.15.mp4"][/video]

तपोवन बैराज पूरी तरह से ध्वस्त

ग्लेशियर फटने के बाद बांध क्षतिग्रस्त हो गया है इसके बाद नदियों में बाढ़ आ गई है। तपोवन बैराज पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। श्रीनगर में प्रशासन ने नदी किनारे बस्तियों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों में भेजा है। नदी में काम कर रहे मजदूरों को भी हटाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड भयानक आपदा: शुक्र है बंद थे चार धामों के कपाट, नहीं तो होती बड़ी तबाही

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मेरी सभी से विनती है कि कृपया कोई भी पुराने video share कर panic ना फैलाएं। स्थिति से निपटने के सभी ज़रूरी कदम उठा लिए गए हैं । आप सभी धैर्य बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नम्बर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें। कृपया घटना के बारे में पुराने वीडियो से अफवाह न फैलाएं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story