×

दीनदयाल उपाध्याय जयंती: CM ने दी श्रद्धांजलि, कहा- प्रगतिशील विचारधारा के जनक

 पं. दीनदयाल उपाध्याय का राजनीतिक दर्शन भारतीय चिंतन पर आधारित था। उनका मानना था कि देश तभी खुशहाल व समृद्ध हो सकता है,

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 Sep 2020 12:52 PM GMT
दीनदयाल उपाध्याय जयंती: CM ने दी श्रद्धांजलि, कहा- प्रगतिशील विचारधारा के जनक
X
 पं. दीनदयाल उपाध्याय का राजनीतिक दर्शन भारतीय चिंतन पर आधारित था। उनका मानना था कि देश तभी खुशहाल व समृद्ध हो सकता है,

देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। सीएम ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दिया है।

उनके जीवन दर्शन एवं चिन्तन को सबने साराहा

पं. दीनदयाल उपाध्याय का राजनीतिक दर्शन भारतीय चिंतन पर आधारित था। उनका मानना था कि देश तभी खुशहाल व समृद्ध हो सकता है, जब समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े गरीबों का उत्थान होगा।

केन्द्र व राज्य सरकार जीवन दर्शन का अनुसरण करते हुए समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। सीएम रावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो दिशा पार्टी को दी है। उसी का अनुसरण करते हुए पार्टी आगे बढ़ी है। उनके जीवन दर्शन एवं चिन्तन को सबने साराहा। वे कभी भी संसद के सदस्य नहीं रहें, लेकिन लोकसभा के अन्दर उनके लिए शोक हुआ। उनके विचार हमेशा पार्टी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

यह पढ़ें....राणा कपूर कंगालः YES बैंक केस में 127 करोड़ की संपत्ति हुई अटैच

किसानों के हितैषी

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी सरकार है। कृषि विधेयकों से किसानों की दशा और दिशा में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। इन विधेयकों में ऐसी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे किसान स्वयं अपनी उपज को अच्छी कीमतों पर मंडी में या मंडी के बाहर कहीं भी बेच सकेगा। पीएम मोदी हमेशा से किसानों के हितैषी रहे हैं।

cm uttarakhand सोशल मीडिया से

जब वे गुजारत के सीएम थे तो उन्होंने वहां किसानों के लिए 7 घंटे नियमित और निश्चित बिजली की व्यवस्था की। उन्होंने कृषि महोत्सवों की शुरूआत की। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी किसान हमेशा उनकी प्राथमिकताओं में रहे। उनकी सरकार में गांव, गरीब और किसानों का सबसे पहले ख्याल रखा है।

92 हजार करोड़ रूपए किसानों का खाते में

साल 2009 में यूपीए की सरकार में कृषि मंत्रालय का बजट केवल 12 हजार करोड़ रूपए था जो आज कई गुना बढ़ाकर 1 लाख 34 हजार करोड़ किया गया है। पीएम किसान योजना से अब तक 92 हजार करोड़ रूपए सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं।

यह पढ़ें....अब करण जौहर निशाने परः क्या स्टार्स ने लिये थे ड्रग्स, NCB निकालेगी सच

यूपीए के समय किसानों को 8 लाख करोड़ का कर्ज मिलता था, आज 15 लाख करोड़ का ऋण सालाना दिया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत और अन्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर अवनीश जैन

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story