×

उत्तराखंड वन प्रभाग की पहल, बनाए जाए हिम तेंदुए संरक्षण केन्द्र

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में हिम तेंदुओं की गणना की जाए। हिम तेंदुओं के सरंक्षण एवं इनकी संख्या में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास किये जाय।

Newstrack
Published on: 1 Aug 2020 11:07 AM GMT
उत्तराखंड वन प्रभाग की पहल, बनाए जाए हिम तेंदुए संरक्षण केन्द्र
X

उत्तराखंड वन प्रभाग क्षेत्र में हिम तेंदुए का संरक्षण केन्द्र बनाया जायेगा। यह संरक्षण केन्द्र भैरो घाटी के लंका नामक स्थान पर बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की।

मुस्लिम बना भगवान: 8 माह की बच्ची को दी नई ज़िंदगी, पूरे देश में हो रहा नाम

राज्य में हिम तेंदुओं की गणना की जाए

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में हिम तेंदुओं की गणना की जाए। हिम तेंदुओं के सरंक्षण एवं इनकी संख्या में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास किये जाय। पिछले कुछ वर्षों में जिन क्षेत्रों में हिम तेंदुए देखे गये हैं। स्थानीय लोगों एवं सैन्य बलों के सहयोग वन विभाग द्वारा ऐसे क्षेत्र चिन्हित किये जाय। ऐसे क्षेत्रों में ग्रिड बनाकर इनकी गणना की जाए।

पर्यटकों के आर्कषण का केन्द्र बनती

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम तेंदुए एवं अन्य वन्य जीवों के संरक्षण से राज्य में विन्टर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में वन्य जीवों की अनेक प्रजातियां हैं, जो पर्यटकों के आर्कषण का केन्द्र बनती हैं। वन्य जीवों की लुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में प्रयासों की जरूरत है। आज वन्य जीवों के संरक्षण के लिए लोग भी जागरूक हैं। उत्तराखण्ड के प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सौन्दर्य में वन एवं वन्य जीवों का महत्वपूर्ण योगदान है।

पंजाब में जोड़-तोड़ का खेलः चुनाव में बाकी है डेढ़ साल पर सरगर्मियां शुरू

उत्तराखण्ड में अभी 86 हिम तेंदुए

बैठक में जानकारी दी गई कि उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ जनपद में हिम तेंदुए अधिक मात्रा में देखे गये हैं। अभी तक इनकी गणना नहीं की गई है। विभिन्न शोधों के आधार पर उत्तराखण्ड में अभी 86 हिम तेंदुए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले कुछ सालों में वन्य जीवों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस अवसर पर प्रो. एन. फिन्स्ट्रा ने हिम तेंदुए के संरक्षण केन्द्र पर विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण श्री आनन्द वर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक श्री जयराज, चीफ क्न्जरवेटर वाइल्डलाईफ श्रीमती रंजना काला, श्री राजीव भरतरी, श्री जीएस. सुहाग एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर- अवनीश जैन, उत्तराखंड

मलेशिया में फंसे युवकों के भगवान बने सपा नेता राजीव राय, जल्द होगी वापसी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story