×

अभी-अभी ताबड़तोड़ गोलीबारी में 12 कैदियों की मौत, मचा हड़कंप

पनामा में भीषण गोलीबारी हुई है जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। पनामा की एक जेल में दो गुटों में भीषण गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 18 Dec 2019 10:25 AM GMT
अभी-अभी ताबड़तोड़ गोलीबारी में 12 कैदियों की मौत, मचा हड़कंप
X

पनामा: पनामा में भीषण गोलीबारी हुई है जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। पनामा की एक जेल में दो गुटों में भीषण गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

गोलीबारी की घटना जेल के उस सेल में हुई जहां एक गिरोह के सदस्‍यों को रखा गया है। पनामा के गृह विभाग ने बताया कि इस गोलीबारी में कोई गार्ड या जेल कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है। उन्‍होंने कहा कि इस घटना के बाद कोई कैदी फरार होने में सफल नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें...नागरिकता कानून: कई विपक्षी सांसदों ने इस तरह की मोदी सरकार की मदद

पनामा पुलिस ने घटनास्‍थल से पांच पिस्‍तौल और तीन राइफल जब्त किए हैं। नेशनल पुलिस के सहायक निदेशक अलेक्‍स मुनोज ने बताया कि जेल में तस्‍करी की शिकायत लंबे समय से है।

उन्होंने बताया कि पनामा प्रशासन को शक है कि जेल में यह हथियार तस्‍करी के जरिए लाए गए थे। घटना की जांच की जा रही है। जेल प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि आखिर ये हथियार जेल तक कैसे पहुंचे।

यह भी पढ़ें...जयपुर सीरियल ब्लास्ट: 4 आरोपी दोषी करार, एक बरी, 80 लोगों की गई थी जान

गृह विभाग ने जानकारी दी कि इस गोलीबारी में कोई गार्ड या जेल कर्मचारी घायल नहीं हुआ है और न ही कोई जेल से फरार हुआ है। यह गोलीबारी की घटना जेल के जिस सेल में हुई वहां एक गिरोह के सदस्‍यों को बंद किया गया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story