×

चीन में रासायनिक विस्फोट के संबंध में 17 और लोग हिरासत में

पूर्वी जियांग्सु प्रांत में विस्फोट हाल के वर्षों में देश की सबसे खराब औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक था और इसके चलते संयंत्र बंद करना पड़ा था।

Roshni Khan
Published on: 15 April 2019 6:30 AM GMT
चीन में रासायनिक विस्फोट के संबंध में 17 और लोग हिरासत में
X

बीजिंग: पुलिस ने पूर्वी चीन में रासायनिक विस्फोट मामले में 17 और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस विस्फोट में 78 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।

ये भी देखें:जया के खिलाफ अमर्यादित बयान देने के मामले में आज़म खान पर FIR दर्ज

पूर्वी जियांग्सु प्रांत में विस्फोट हाल के वर्षों में देश की सबसे खराब औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक था और इसके चलते संयंत्र बंद करना पड़ा था।

यांगचेंग शहर की सरकार ने टि्वटर की तरह चलने वाले वीबो अकाउंट पर कहा कि पुलिस ने 17 संदिग्धों के खिलाफ ‘‘आपराधिक बलपूर्वक कदम’’ उठाए हैं। इसके साथ ही इस विस्फोट में संबंध में गिरफ्तार लोगों की संख्या 26 पर पहुंच गई है।

ये भी देखें:प्रियंका ने न्यूयॉर्क में कहा ”मैं भी यौन शोषण का शिकार हुई हूं”

21 मार्च को हुए विस्फोट से औद्योगिक पार्क ढह गया और उसके आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story