×

भीषण हिंसा: बंदूक और चाकू-छुरियों से खतरनाक हमला, 18 की मौत, कई घायल

मध्य अमेरिका में दिल का दहला देने वाली घटना हुई है। मध्य अमेरिकी के होंडुरास की एक जेल में कैदियों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई 18 की मौत हो गई। ऐसी एक कुछ दिनों पहले हुई थी जिसमें 18 कैदियों ने अपनी जान गंवा दी।

Dharmendra kumar
Published on: 23 Dec 2019 7:21 AM GMT
भीषण हिंसा: बंदूक और चाकू-छुरियों से खतरनाक हमला, 18 की मौत, कई घायल
X

नई दिल्ली: मध्य अमेरिका में दिल का दहला देने वाली घटना हुई है। मध्य अमेरिकी के होंडुरास की एक जेल में कैदियों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई 18 की मौत हो गई। ऐसी एक कुछ दिनों पहले हुई थी जिसमें 18 कैदियों ने अपनी जान गंवा दी। इस झड़प में 16 अन्य कैदी गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।

संयुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा बल के प्रवक्ता के मुताबिक 18 मृतकों और दो घायलों के नामों की सूची जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि तेगुसिगल्पा के उत्तर में स्थित अल पोरवेनिर जेल में हुई झड़प में 'बंदूक और चाकू-छुरियों' का इस्तेमाल हुआ।

यह भी पढ़ें...Jharkhand Result: झारखंड में किसी पार्टी को बहुमत नहीं! ये बनेंगे किंगमेकर

बताया गया है कि झड़प के बाद 17 कैदियों की मौत जेल में ही हो गयी, जबकि 1 अन्य की मौत अस्पताल में हुई है। इस घटना में 16 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक दो गिरोहों के बीच की हिंसा हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक यहां की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखा गया है। कैदियों के बीच झड़प की घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति जुआन ओरलैंडों हेरनांदेज ने मंगलवार को सेना और पुलिस को देश की सभी 27 जेलों का नियंत्रण अपने हाथों में लेने का निर्देश दिया था। इन जेलों में करीब 21,000 लोग बंद हैं।

यह भी पढ़ें...एक बार फिर बहुत बरे फंसीं प्रज्ञा ठाकुर! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

उत्तरी ब्राजील में भी ऐक ऐसा ही मामले सामने आया था। कुछ महीनों पहले दो गुटों के बीच हुई झड़प में 52 कैदियों की मौत हो गई थी। ब्राजील के पारा प्रांत सरकार के जेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि कई घंटे चली इस झड़प में 16 लोगों के सिर धड़ से अलग कर दिए गए।

यह भी पढ़ें...पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी, अब ऐसी पड़ेगी ठंड कि जम जाएगा खून

इससे दो महीने पहले भी उत्तर ब्राजील की चार जेलों में हुई हिंसा में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई थी। मारे गए कैदियों में कम से कम 27 कैदी एमेजोनस राज्य की राजधानी मनौस के निकट एंटोनियो त्रिनिदाद पैनल इंस्टीट्यूट में थे जहां ये चार जेल स्थित हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story