×

अभी-अभी यहां भगदड़ मचने से 20 लोगों की मौत, मृतकों के शवों की गिनती जारी

तंजानिया के एक गिरजाघर में खुले में हो रही प्रार्थना के दौरान भगदड़ मचने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। मोशी शहर के जिला आयुक्त किप्पी वारिओबिया ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Aditya Mishra
Published on: 2 Feb 2020 8:11 AM GMT
अभी-अभी यहां भगदड़ मचने से 20 लोगों की मौत, मृतकों के शवों की गिनती जारी
X

मोशी: तंजानिया के एक गिरजाघर में खुले में हो रही प्रार्थना के दौरान भगदड़ मचने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। मोशी शहर के जिला आयुक्त किप्पी वारिओबिया ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं, इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि भगगड़ शनिवार शाम में हुई थी, लेकिन उन्हें रविवार को इसकी जानकारी मिली।

एक चर्च में अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद भगदड़ मच गयी। मौके पर दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गयी, वहीं दो अन्य बुरी तरह घायल हो गये। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गयी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं इस हमले की जांच में जुट गयी। हालाँकि अब तक पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। मामला, अमेरिका का है।

ये भी पढ़ें: चलते-चलते गिरकर मर रहे लोग: हर तरफ मिल रही लाशें, महामारी की चपेट में चीन

फ्लोरिडा में चर्च में गोली मारी में दो की मौत

दरअसल, अमेरिका में फ्लोरिडा में बड़ा हमला हुआ है। यहां रिविएरा बीच स्थित एक चर्च में शनिवार को अचानक गोलीबारी शुरू हो गयी। फायरिंग की आवाज सुन लोग घबरा गये और भगदड़ मच गयी। इस दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस बल ने पहुंच कर हालात पर काबू पाया।

दो अन्य लोग घायल

वहीं स्थानीय पुलिस ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर में 2.34 बजे विक्टर सिटी चर्च में हुई है। पुलिस ने बताया कि हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जिसमें एक नाबालिग शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य लोग घायल हो गये। इसमें एक महिला और नाबालिग शामिल है।

पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें: यहां फंसे हजारों पाकिस्तानी: इमरान सरकार ने वापस लाने से किया इंकार

पहले भी फायरिंग में पुलिसकर्मी की मौत

गौरतलब है कि दिसंबर 2019 अमेरिका के न्यू जर्सी में फायरिंग हुई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गयी। फायरिंग में एक पुलिस कर्मी और दो संदिग्धों के अलावा तीन लोगों की जान चली गई। जर्सी सिटी पुलिस प्रमुख माइकल केली ने कहा कि मृतकों में दो बंदूकधारी हमलावर भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: अब नहीं जा सकेंगे आप अमेरिका! ट्रंप ने लगाई रोक, ये है वजह…

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story