×

दुनियाभर में भारतीय मूल के लोगों का जलवा, इन 15 देशों में अहम पदों पर हैं काबिज

2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स ने यह लिस्ट जारी कर जानकारी दी है। यह रिपोर्ट लिस्ट सरकारी वेबसाइटों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अन्य संसाधनों के आधार पर तैयार की है। इन 200 भारतीय मूल के लोगों में से लगभग 60 लोगों के पास कैबिनेट लेवल का दर्जा है।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Feb 2021 7:01 AM GMT
दुनियाभर में भारतीय मूल के लोगों का जलवा, इन 15 देशों में अहम पदों पर हैं काबिज
X
भारतीय मूल के लोगों का डंका बज रहा है। इनमें अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमल हैरिस और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक का नाम मुख्य रूप से शामिल है।

नई दिल्ली: दुनियाभर में भारतीय मूल के लोगों का डंका बज रहा है। इनमें अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमल हैरिस और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक का नाम मुख्य रूप से शामिल है। हाल ही एक आई रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के 15 देशों में भारतीय मूल के 200 से अधिक लोग नेतृत्व के पदों कार्य कर रहे हैं।

2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स ने यह लिस्ट जारी कर जानकारी दी है। यह रिपोर्ट लिस्ट सरकारी वेबसाइटों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अन्य संसाधनों के आधार पर तैयार की है। इन 200 भारतीय मूल के लोगों में से लगभग 60 लोगों के पास कैबिनेट लेवल का दर्जा है। इनमें 10 लोग एंबेसडर, 4 लोग चीफ जस्टिस के पद हैं, 4 केंद्रीय बैकों के मुखिया है, 5 सरकार में मुख्य पदों पर काबिज हैं। 76 लोग सांसद और दो काउंसल जनरल हैं। जबकि 4 लोग सरकारी विभाग क प्रमुख हैं।

इंडियास्पोरा के संस्थापक, उद्योगपति एवं निवेशक एम आर रंगास्वामी ने इस रिपोर्ट पर कहा कि यह अत्यंत गौरवान्वित करने वाली बात है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश की पहली महिला और पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति भारतीय मूल की हैं। तो वहीं अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने कहा कि इस सूची में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे भारतीय-अमेरिकी समुदाय का नेता बनकर गर्व है।

ये भी पढ़ें...इस देश में लाखों की जान खतरे में, पीने को पानी नहीं, बासी भोजन से पेट भर रहे लोग

किन देशों में भारतीयों का दबदबा

भारतीय मूल के लोगों ने दुनिया के कई बड़े देशों में अहम पदों पर काबिज हैं। इनमें कनाडा, अमेरिका, त्रिनिदाद टोबैगो, ब्रिटेन, आयरलैंड, गयाना, सुरिनाम, पुर्तगाल, साउथ अफ्रीका, मलेशिया, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी और सिंगापुर भी शामिल हैं। 2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स के मुताबिक, जिन देशों में भारतीय मूल के लोग शीर्ष पदों पर काबिज हैं उकी जीडीपी करीब 28 ट्रिलियन डॉलर के करीब है।

ये भी पढ़ें...नेपाल की बड़ी साजिशः नो मेंस लैंड में बसा रहा आबादी, ऐसे तो गायब हो जाएगी सीमा

शीर्ष पदों पर काबिज हैं ये भारतीय

इन देशों में जो भारतीय मूल के लोग शीर्ष नेतृत्व पर काबिज हैं उनमें पुर्तगाली प्रधानमंत्री अंतानियो कोस्टा, गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ, मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन, सूरीनाम के राष्ट्रपति चान संतोखी शामिल हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story