×

200 पाकिस्तानियों की मौत: मचा भयानक कोहराम, इमरान की हालत खराब

मानसून की मार झेल रहे पाकिस्तान में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से देश के कई इलाकों में बाढ़ आ गयी है।

Shivani
Published on: 6 Sep 2020 2:10 PM GMT
200 पाकिस्तानियों की मौत: मचा भयानक कोहराम, इमरान की हालत खराब
X

नई दिल्ली: कोरोना के संकट के बीच मानसून की मार और आसमान से लगातार तबाही बरसा रही बारिश के कारण पाकिस्तान में कोहराम मचा हुआ है। देश में भारी बारिश के चलते भयंकर बाढ़ आ गयी है। ऐसे में लोगों का जन जीवन तो अस्त व्यस्त है ही सैंकड़ो पाकिस्तानियों की जान पर भी बन आई है। जानकारी मिल रही है कि पाकिस्तान के अलग अलग जगह आई बाढ़ के कारण अब तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में आई बाढ़, 200 लोगों की अबतक मौत

दरअसल, मानसून की मार झेल रहे पाकिस्तान में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से देश के कई इलाकों में बाढ़ आ गयी है। सैकड़ों लोगों का बाढ़ में घर ढह गया और वे बेघर हो गए। देश के कई इलाकों में सैंकड़ो की संख्या में लोगो की मौत हो गयी या बाढ़ में बह गए।

200 pakistani died due to flood from heavy rain

ये भी पढ़ेंः जारी रहेगी बारिश: सिलसिला नहीं थमेगा झमाझम का, इन जगहों में अलर्ट

लोग बेघर, आवागमन बाधित और पीने के पानी का संकट खड़ा

लोग बेघर हो गए। सड़के जलमग्न हो गयीं। इलाकों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों का लिंक टूट गया। ऐसे में आवागमन बाधित हो गया। देश के कई इलाकों में बिजली गुल है। पीने के पानी का संकट आ खड़ा हो गया है। हालाँकि इमरान सरकार के आदेश पर पाकिस्तानी सेना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। लेकिन हालत काफी खराब है। लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से हटाया जा रहा है। समाजसेवी बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांट रहे हैं।

200 pakistani died due to flood from heavy rain

ये भी पढ़ेंः तेज धमाकों से हिल उठा कश्मीर, पुलिस अधिकारी के घर को बनाया गया निशाना

इन इलाकों में लोगों की सबसे ज्यादा मौत :

जानकारी मिल रही है कि उत्तरी पश्चिमी पाकिस्तान और स्वात घाटी में करीब 48 लोग मारे गए। वहीं खैबर पख्तुनखुआ में बाढ़ के कारण 15 लोगों की जान चली गयी। दक्षिणी सिंध प्रांत में अबतक 101 लोगों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ से अबतक 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

200 pakistani died due to flood from heavy rain

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story