×

मिस्र से लीबिया पहुंचने की कोशिश कर रहे 33 सूडानी शरणार्थियों को स्वदेश भेजा

काहिरा हवाईअड्डा के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लीबिया सीमा के समीप पश्चिमी तटीय शहर मार्सा मतरुह में इस महीने की शुरुआत में सूडानी शरणार्थी गिरफ्तार किए गए थे। उनके साथ मिस्र तथा अन्य अफ्रीकी देशों के नागरिक भी गिरफ्तार किए गए थे।

Roshni Khan
Published on: 17 May 2019 11:16 AM GMT
मिस्र से लीबिया पहुंचने की कोशिश कर रहे 33 सूडानी शरणार्थियों को स्वदेश भेजा
X

काहिरा: मिस्र ने यूरोप जाने के लिए लीबिया पहुंचने की कोशिश कर रहे 33 सूडानी शरणार्थियों को स्वदेश भेज दिया है।

ये भी देंखे:ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे शाहरुख खान, नीतू कपूर ने किया ये कॉमेंट

काहिरा हवाईअड्डा के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लीबिया सीमा के समीप पश्चिमी तटीय शहर मार्सा मतरुह में इस महीने की शुरुआत में सूडानी शरणार्थी गिरफ्तार किए गए थे। उनके साथ मिस्र तथा अन्य अफ्रीकी देशों के नागरिक भी गिरफ्तार किए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि शरणार्थियों की योजना लीबियाई बंदरगाह से मछली पकड़ने की नौका से इटली जाने की थी।

ये भी देंखे:गोडसे प्रकरण: भाकपा ने BJP से प्रज्ञा और हेगड़े को पार्टी से निकालने की मांग की

साल 2011 में मुअम्मर गद्दाफी की हत्या के बाद यूरोप जाने वाले अफ्रीकी प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए लीबिया एक प्रमुख मार्ग बन गया है।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story