×

350 हाथियों की मौत: बहुत ही दु:खद घटना से हिला देश, सामने आई सच्चाई

कुछ ऐसा ही हुआ है अफ्रीकी देश बोत्सवाना में जहां यह चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां कई हाथियों की मौत हो गई थी। लेकिन कारण नहीं पता चल रहा था। और हाथियों के मरने का सिलसिला भी नहीं थम नहीं रहा।

Newstrack
Published on: 26 Sep 2020 1:17 PM GMT
350 हाथियों की मौत: बहुत ही दु:खद घटना से हिला देश, सामने आई सच्चाई
X
350 हाथियों की मौत: बहुत ही दु:खद घटना से हिला देश, सामने आई सच्चाई

नई दिल्ली: हाथियों को भारत में पूजा जाता है। हाथी भारत की संस्कृति का एक अहम् हिस्सा हैं। अब अगर कोई भारतीय एकाएक 350 हाथियों के मरने की खबर सुने तो काफी दुःख होगा। कुछ ऐसा ही हुआ है अफ्रीकी देश बोत्सवाना में जहां यह चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां कई हाथियों की मौत हो गई थी। लेकिन कारण नहीं पता चल रहा था। और हाथियों के मरने का सिलसिला भी नहीं थम नहीं रहा।

दो महीनों में 350 से ज्यादा हाथी मर

आईएफएस आफिसर परवीन कासवान ने ट्विट कर फोटो भी शेयर की थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, बीते कुछ दिनों में बोत्सवाना कई हाथी मर गए। हालांकि, अबतक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई।अब पता चल गया है हमारे सहयोगी इंडिया टाइम्स के मुताबिक, अब इन हाथियों की मौत का कारण पता चल गया है।

Botswana many elephants died-3

पानी में मौजूद साइनोबैक्टीरिया

इनकी मौत हुई है पानी में मौजूद साइनोबैक्टीरिया के कारण। बात 2 जुलाई की है। उसी के आसपास बोत्सवाना के जंगलों में कई हाथियों की लाशें देखने को मिली थीं। इसके बाद से ही बोत्सवाना की सरकार हाथियों की रहस्यमयी मौत का पता लगाने में जुट गई थी।

ये भी देखें: मौसम हुआ मेहरबान: 1 अक्टूबर से हो रहा वापस, इससे पहले यहां जारी हुआ अलर्ट

हाथियों में से 70 प्रतिशत की मौत पानी के आसपास

गार्डियन की खबर के मुताबिक Okavango Delta बोत्सवाना के नॉर्थ में है। वहां सबसे पहले हाथी मरे। मई के महीने में 169 हाथियों की लाशें पाई गई। बाद में धीरे-धीरें ये आंकड़ा बढ़ता ही गया। इन तमाम मृत हाथियों में से 70 प्रतिशत की मौत पानी के आसपास हुई थी। बता दें, दक्षिणी अफ्रीका के बोत्सवाना देश के ओकावांगो डेल्टा में 350 से अधिक मृत हाथियों की पहचान की है।

Botswana many elephants died-4

ज्यादातर हाथियों के शव सड़े-गले मिले

डिपार्टमेंट ऑफ वाइल्डलाइफ एंड नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर सिरिल ताओलो ने बताया कि उत्तरी बोत्सवाना और उसके ओकावैंगो डेल्टा में 350 से ज्यादा हाथियों के जो शव मिले उनमें से ज्यादातर तो सड़े-गले शव थे। वो बताते हैं कि जांच में पता चला है कि पानी में साइनोबैक्टीरिया था। जिनकी वजह से पानी जहरीला हो गया। इसी जहर से हाथियों की मौत हुई। बता दें कि बोत्सवाना में काफी हाथी पाए जाते हैं। वहां 1 लाख 30 हजार से ज्यादा हाथी हैं।"

ये भी देखें: जंग लड़ेगा यूपी: CM योगी के अधिकारियों को सख्त निर्देश, बनाएं अच्छा माॅडल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story