×

42 लोगों की मौत: यहां सरकार के खिलाफ हिंसक हुआ प्रदर्शन

इससे पहले गुरुवार शाम तक स्थिति शांतिपूर्ण थी, जब प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों को फूल देते नजर आए थे। लेकिन, शुक्रवार शाम तक प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 42 लोगों की जान चली गई।

Shivakant Shukla
Published on: 26 Oct 2019 5:42 AM GMT
42 लोगों की मौत: यहां सरकार के खिलाफ हिंसक हुआ प्रदर्शन
X

नई दिल्ली: इराक में सरकार के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन में शुक्रवार को 42 लोग मारे गए। यह जानकारी निगरानी समूह और सुरक्षा सूत्रों ने दी।

बता दें कि इराक में सरकार का लोग विरोध लगातार कर रहे हैं, इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में हुए प्रदर्शनों में 150 से अधिक लोग मारे गए थे। इस बीच इराक के सर्वोच्च शिया संगठन के अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र सहित कई संस्थाओं ने संयम रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें-सावधान-रखें ध्यान: अगर ऐसे ऑनलाइन पेमेंट किया, तो गायब होंगे सारे पैसे

हालांकि इससे पहले गुरुवार शाम तक स्थिति शांतिपूर्ण थी, जब प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों को फूल देते नजर आए थे। लेकिन, शुक्रवार शाम तक प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 42 लोगों की जान चली गई। इनमें से आधे लोगों ने सशस्त्र गुटों या सरकारी निकायों के मुख्यालयों पर हमला किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केवल दिवनियाह में ही 12 लोग मारे गए, जिन्होंने बद्र संगठन के मुख्यालय पर हमला किया था। वहीं निगरानी समूह ने बताया कि राजधानी और चार दक्षिणी प्रांत में आंसू गैस के गोलों या गोली लगने से 30 लोगों की जान चली गई। इराकी संसद में शनिवार को इस प्रदर्शन पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र: सीएम पद के लिए घमासान! शिवसेना की विधायक दल बैठक आज

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story