×

अभी-अभी भूकंप से हिला देश: मच गई अफरातफरी, घरों से भागे लोग

वरानसिया भूकंप क्षेत्र यूरोप के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है। बता दें कि इस क्षेत्र में आए दिन ताकतवर भूंकप आते रहते हैं। हालांकि यहां पर आने वाले भूकंप के कारणों का वैज्ञानिक शोध होना बाकी है।

Shivakant Shukla
Published on: 31 Jan 2020 6:47 AM
अभी-अभी भूकंप से हिला देश: मच गई अफरातफरी, घरों से भागे लोग
X

चिसिनाऊ: रोमानिया के वरानसिया में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके से पूरा शहर हिल गया। यहां भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 06:56 बजे पर भूकंप की तीव्रता पैमाने पर 5.2 रिक्टर में भूकंप के झटके महसूस किये गये।

राष्ट्रीय पृथ्वी भौतिकी संस्थान ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गयी। भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 06:56 बजे रिकाॅर्ड किये गये जिसका केंद्र सतह से लगभग 140 किलोमीटर नीचे था।

ये भी पढ़ें—Brexit: ब्रिटेन का टूटा 28 देशों से रिश्ता, भारत पर पड़ेगा बड़ा असर

यहां आया था भूकंप

जानकारी के अनुसार यह भूकंप रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और पड़ोसी देश मॉल्डोवा में महसूस किया गया। हालांकि इसमें किसी के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

वरानसिया भूकंप क्षेत्र यूरोप के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है। बता दें कि इस क्षेत्र में आए दिन ताकतवर भूंकप आते रहते हैं। हालांकि यहां पर आने वाले भूकंप के कारणों का वैज्ञानिक शोध होना बाकी है।

ये भी पढ़ें—आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के विजय पांडे ने महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर की बीमारों की तीमारदारी

EARTHQUAKE

इसके पहले जापान में आया था भूकंप

बताते चलें कि इसके पहले जापान के ओकिनावा प्रांत में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये थे। जापान के मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गयी थी। जानकारी के अनुसार जापान में आए दिन भूकंप के झटके आते रहते हैं। भूकंप के बाद डरे सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए थे।

भूकंप से बचने के उपाय

1. भूकंप महसूस होते ही घर से बाहर निकलकर खुली जगह पर चले जाएंं। अगर गली काफी संकरी हो और दोनों ही ओर बहुमंजिला इमारतें बनी हों, तो बाहर निकलने से कोई फायदा नहीं होगा। तब घर में ही सुरक्ष‍ित ठिकाने पर रहें।

2. अगर घर से बाहर निकलने में काफी वक्त लगने का अनुमान हो, तो कमरे के कोने में या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छुप जाएं। सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य संवेदनशील अंगों को पहले बचाने की कोशिश करें।

3. घर के बाहर निकलकर कभी भी बिजली, टेलीफोन के खंभे या पेड़-पौधों के नीचे न खड़े हों।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!