×

दुनिया के 5 खतरनाक लोग! इनके खूंखार कारनामों से कांप उठे देश

दुनिया में हर तरीके के लोग पाए जाते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपनी तानाशाही के लिए मशहूर हैं। लोगों उनके नाम से ही कांप जाते थे।

Roshni Khan
Published on: 9 Feb 2020 9:18 AM GMT
दुनिया के 5 खतरनाक लोग! इनके खूंखार कारनामों से कांप उठे देश
X

लखनऊ: दुनिया में हर तरीके के लोग पाए जाते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपनी तानाशाही के लिए मशहूर हैं। लोगों उनके नाम से ही कांप जाते थे। लोगों को कभी पता ही नहीं होता था और वो तानाशाह कुछ भी कर देते थे। ये जितने भी तानाशाह थे वो सब अपने परिवार को भी नहीं छोड़ते थे। उनके लिए सब एक जैसे थे। वो सबको एक ही जैसा ट्रीट करते थे। वो अपनी मनमानी कर लोगों पर अत्याचार भी करते थे। तो आज हम आपको दुनिया के कुछ तानाशाहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दुनिया में अपनी तानाशाही से राज किया है। जिसे दुनिया में अब भी याद किया जाता है। तो आज बताते है इनके बारे में...

ये भी पढ़ें:अखिलेश की मोदी से मांग- जरा, बेरोजगार बाप को भी पीएम सिखा दें आसन

कैलिग्यूला

रोमन सम्राट कैलिग्यूला, जिन्हें इतिहास के पन्नों पर पहले तानाशाहों में से एक थे। उन्हें रेस के घोडे़ बेहद पसंद थे और कहा जाता है कि उन्होंने अपने प्रिय घोड़े के लिए अलग से घर बनवाया था, जिसमें उसकी सेवा के लिए सैनिक तैनात थे। साथ ही उस घोडे़ को सोने के मर्तबान में शराब पिलाई जाती थी। कैलिग्यूला ने एक बार आदेश दिया था कि सभी नावों को नेपल्स की खाड़ी में कर दी जाए ताकि वो उन पर चल कर एक शहर से दूसरे शहर जा सकें।

इदी आमीन

इदी आमीन सत्तर के दशक में युगांडा के शासक हुआ करते थे। उन्हें अपने आप को सम्मानित करने का बहुत ही ज्यादा शौक था और ऐसा करके इदी आमीन ने अपने यहां पदकों का अंबार लगा रखा था। वो खुद से बहुत प्यार करते थे।

फ्रांसवा डूवलियर

हैती नामक देश के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवा डूवलियर भी ऐसे मसलों में रहते थे। कहते हैं कि वो घोर अंधविश्वासी थे और उनका मानना था कि हर महीने की 22 तारीख को उनके अंदर आत्माओं की ताकत आ जाती थी। इसलिए वो हर महीने की 22 तारीख को ही अपने आवास से बाहर निकलते थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हीं की आत्माओं की शक्तियों की वजह से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या हुई थी।

किम जोंग इल

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग इल को भला कौन नहीं जानता। ऐसा बताया जाता हैं कि ये सिनेमा के काफी शौकीन हैं। मिलिजनकारी के मुताबिक, साल 1978 में उन्होंने दक्षिण कोरियाई डायरेक्टर शिन सांग ओक और उनकी पत्नी का अपहरण करा लिया था और उन्हें पांच साल तक कैद करके रखा गया। उसके बाद में उन्हें इस शर्त पर छोड़ा गया कि वो उत्तर कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के विकास में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें:अंडर19 वर्ल्डकप: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

नियाजोव

तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति नियाजोव भी काफी बड़े तानाशाहों में से एक थे। ऐसा कहा जाता हैं कि उन्हें खुद को सबसे अलग दिखाने का इतना शौक था कि उन्होंने अपने नाम पर शहर और पार्क बनवाए थे और इतना ही नहीं उन्होंने जनवरी महीने का नाम बदलकर उसे भी अपने नाम पर कर दिया था। उन्होंने पुरुषों के लंबे बाल रखने को प्रतिबंधित कर रखा था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story