×

8 लाख हत्याएं: कत्लों के खेल का हुआ पर्दाफाश, कारनामे सुन रोंगटे खड़े हो जाएँगे

फ्रांस से एक बहुत खूंखार और मोस्ट वॉंटेंड शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। अफ्रीका के मोस्ट वांटेड मैन कड़ी मशक्कतों के बाद फ्रांस में पकड़ा गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 17 May 2020 11:59 AM GMT
8 लाख हत्याएं: कत्लों के खेल का हुआ पर्दाफाश, कारनामे सुन रोंगटे खड़े हो जाएँगे
X
8 लाख हत्याएं: कत्लों के खेल का हुआ पर्दाफाश, कारनामे सुन रोंगटे खड़े हो जाएँगे

नई दिल्ली: फ्रांस से एक बहुत खूंखार और मोस्ट वॉंटेंड शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। अफ्रीका के मोस्ट वांटेड मैन कड़ी मशक्कतों के बाद फ्रांस में पकड़ा गया है। इस शख्स का नाम फेलिसिएन कबुगा है। ये शख्स लगभग 8 लाख लोगों की हत्या का कातिल है। चलिए बताते हैं आपकों इस शख्स की सारी काली करतूत और कत्लों के खेल का सीधा आईना।

ये भी पढ़ें....सीमा पर लगाया टेंट: चीन-भारत में युद्ध जैसे हालात, फोर्स हुई तैनात

हथियार की सप्लाई

बात है अफ्रीका के रवांडा की। यहां सन् 1994 में भयानक नरसंहार हुआ था। ऐसे में 8 लाख से अधिक एथनिक टुट्सिस और मॉडर्न हुतुस मारे गए थे। हुए इस नरसंहार के लिए कबुगा ने वित्तीय मदद की थी और अपनी कंपनी के तहत हथियार की सप्लाई भी कराई थी। कभी वह रवांडा का सबसे रहीसदाजा शख्स हुआ करता था।

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, कबुगा गलत पहचान के साथ पेरिस में रह रहा था। वह बीते 25 सालों से पुलिस से भाग रहा था। लेकिन 16 मई को पेरिस के पास के शहर से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फेलिसिएन कबुगा जोकि 84 साल का है इसके सिर पर 36 करोड़ रुपये का ईनाम रखा गया था। उसने नरसंहार के दौरान रवांडा के हुतु चरमपंथियों को हथियार मुहैया कराए थे।

ये भी पढ़ें....भाजपा शासित राज्यों में हो रही दुर्घटनाओं से सबक ले कांग्रेस: बसपा सुप्रीमों

भीषण कत्लेआम चला

सन् 1994 में रवांडा में 3 महीने से अधिक समय तक भीषण कत्लेआम चला था। साथ ही ऐसा समझा जा रहा है कि कबुगा फ्रांस में पेरिस के पास 3 से 4 साल से अपने बच्चों के साथ रह रहा था।

भयानक नरसंहार के कई साल बाद रवांडा में खुदाई अभियान चलाए गए थे। इस फोटो में ऐसी ही एक खुदाई के बाद मिले अवशेष को महिला सुखाती दिख रही है।

ये भी पढ़ें....1 साल 12 लाख मौत: तम्बाकू पर प्रतिबंध, थूकने पर भी बैन लगाने की अपील

2 महीने पहले सिक्रेट जानकारी

वहीं इस मामले में फ्रांस की सुरक्षा एजेंसी ने जानकारी दी है कि 2 महीने पहले सिक्रेट जानकारी मिलने के बाद फेलिसिएन कबुगा को पकड़ने की योजना दोबारा बनाई गई थी। ऐसा समझा जा रहा है कि इससे पहले वह जर्मनी, बेल्जियम, केन्या, स्विटजरलैंड जैसे देशों में भी छिपा था।

ऐसा बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद फेलिसिएन फ्रांस की अदालत नीदरलैंड के हेग भेजा जा सकता है जहां मेकैनिज्म फॉर इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्रिब्यूनल कबुगा पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें....लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया जा सकता है, एक घंटे में आ जाएंगे नए दिशानिर्देश

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story