×

भयानक आतंकी हमला: अलग-अलग जगहों को बनाया निशाना, मचाया मौत का तांडव

अफगानिस्तान में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर हमले हुए। इन हमलों में चार सरकारी कर्मचारियों और चार अफगान पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी है। हालाकिं अभी तक किसी भी संगठन की तरफ से इन अलग-अलग जगहों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली गई है।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Feb 2021 12:02 PM GMT
भयानक आतंकी हमला: अलग-अलग जगहों को बनाया निशाना, मचाया मौत का तांडव
X
राजधानी काबुल के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता एफ. फरमराज ने हमलों के बारे में बताया कि बाग-ए दाउद में बंदूकधारियों के हमले में चार कर्मचारी मारे गए।

काबुल। अफगानिस्तान में हमले और उनसे होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को यहां अलग-अलग जगहों पर हमले हुए। इन हमलों में चार सरकारी कर्मचारियों और चार अफगान पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी है। हालाकिं अभी तक किसी भी संगठन की तरफ से इन अलग-अलग जगहों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। एक ही दिन लगातार हुए इन हमलों से हाहाकार मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें... जज पर ताबड़तोड़ गोलियां: लगातार हत्याओं से दहला अफगानिस्तान, खौफ में देश

4 कर्मचारी 4 पुलिसकर्मियों की मौत

राजधानी काबुल के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता एफ. फरमराज ने हमलों के बारे में बताया कि राजधानी के बाग-ए दाउद इलाके में बंदूकधारियों के हमले में ग्रामीण विकास मंत्रालय के चार कर्मचारी मारे गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहां काबुल में ही एक अन्य जगह पर कार पर लगाये स्टिकी बम में विस्फोट से एक अन्य सरकारी कर्मचारी घायल हो गया। इस बारे में प्रांतीय गवर्नर वाहिद कताली ने बताया कि हेरात प्रांत के जेंदा जान जिले में पुलिस का एक वाहन सड़क किनारे लगाए गए बम की चपेट में आ गया। इस विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गया।

Afgan blast फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...किसान आंदोलन से अफगानिस्तान में आतंकी हमले तक, Newstrack की टाॅप 5 खबरें

हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ी

दरअसल अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच कतर में बीते कई महीनों से चल रही शांतिवार्ता में गतिरोध उत्पन्न होने के बाद देश में हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ गई हैं। हर दिन यहां के लोेगों को हमले, विस्फोट और धमाकों से रूबरू होना पड़ता है।

इससे दो दिन पहले राजधानी काबुल में एक बम विस्फोट हुआ था। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए थे। बताया गया कि हमलावरों ने काबुल पुलिस के वाहन को विस्फोट के लिए इस्तेमाल किया।

विस्फोट के बारे में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट काबुल के पीडी 9 में मैक्रोंनारायण-ए-चार क्षेत्र में सुबह करीब 08:45 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ था। फिलहाल इस हादसे की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली।

ये भी पढ़ें...आज वर्चुअल समिट के जरिए जुड़ेंगे पीएम मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story