×

Afghanistan-Taliban Live News: अमरुल्ला सालेह ने खुद को घोषित किया कार्यवाहक राष्ट्रपति

Afghanistan-Taliban Live News: चलिए जानते हैं अफगानिस्तान के हालातों के बारे में। विश्व के अन्य देशों की अफगानिस्तान और तालिबान पर प्रतिक्रिया क्या है, अफगानिस्तान से वायरल वीडियो से जानते हैं, वहां की स्थिति कैसी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 17 Aug 2021 2:21 AM GMT (Updated on: 17 Aug 2021 4:00 PM GMT)
Afghanistan-Taliban Live News: अमरुल्ला सालेह ने खुद को घोषित किया कार्यवाहक राष्ट्रपति
X

अमरुल्ला सालेह (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Afghanistan-Taliban Live News: अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से वहां के हालात बेहद खराब हो गए हैं। एक तरह तो लोग अफगानिस्तान को छोड़ कर भाग रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ तालिबान से अफगान एयरस्पेस को बंद करने के साथ ही काबुल एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया है। पूरी दुनिया की नजर अफगानिस्तान पर है। कई विदेशी वहां फंसे हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट करने के लिए उनका देश जद्दोजहद में लगा है। इन देशों में अमेरिका, फ्रांस और भारत भी शामिल हैं। वैसे तो तालिबान किसी भी नागरिक को नुकसान न पहुंचाने की बात कह रहा है, लेकिन अफगानिस्तान से जो वीडियो सामने आ रहे हैं, वो कुछ अलग ही सच्चाई दिखा रहे हैं।

चलिए जानते हैं अफगानिस्तान के हालातों के बारें में। विश्व के अन्य देशों की अफगानिस्तान और तालिबान पर प्रतिक्रिया क्या है, अफगानिस्तान से सामने आ रहे वीडियो से वहां की स्थिति कैसी है।

Live Updates

  • 17 Aug 2021 4:00 PM GMT

    अमरुल्ला सालेह ने बने कार्यवाहक राष्ट्रपति 

    तालिबान के आतंक के बीच अफगानिस्तान के पहले और पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने दावा किया है कि वो राष्ट्रपति अशरफ गनी की गैरमौजूदगी में देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। 

  • 17 Aug 2021 12:00 PM GMT

    आतंकियों का अफगानिस्तान में प्रवेश

    अफगानिस्तान में तालिबान के आतंक से लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है। इस बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में इस्लामिक स्टेट (IS), जैश ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकियों ने प्रवेश कर लिया है।

  • 17 Aug 2021 11:37 AM GMT

    तालिबान से ज्यादा अमेरिकी करते हैं हिंसा

    जहां एक ओर अफगानिस्तान में तालिबान के आतंक से पूरी दुनिया परेशान है और अपनी चिंता जाहिर कर रही है तो वहीं दूसरी ओर चीन की इस मुद्दे पर बिल्कुल विपरीत राय है। चीनी राष्ट्रपति तो पहले ही तालिबान से मैत्रीपूर्ण रिश्ता कायम करने की बात कह चुके हैं, वहीं अब वहां की जनता का कहना है कि तालिबान ने शांतिपूर्ण' तरीके से अफगानिस्तान का टेकओवर किया है, इससे ज्यादा हिंसा अमेरिकियों ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान की थी।

    दरअसल, 6 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कैपिटल हिल में ट्रंप के समर्थकों ने काफी उत्पात मचाया था। जिसे लेकर चीनी यूजर्स ने निशाना साधा है। चीनी यूजर्स ने कहा कि तालिबान से ज्यादा अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वहां के लोगों ने हिंसा की थी।

  • 17 Aug 2021 7:55 AM GMT

    तालिबान ने अफगानिस्तान की नई सरकार में महिलाओं को शामिल करने का एलान किया है। तालिबान ने कहा कि वह नहीं चाहता कि महिलाएं किसी तरह की हिंसा का शिकार हों।

  • 17 Aug 2021 7:49 AM GMT

    तालिबान ने मंगलवार को अफगानिस्तान के सभी सरकारी कर्मचारियों को ‘आम माफी’ (General amnesty) देने का ऐलान किया। तालिबान ने कहा कि सभी को आम माफी दी जा रही है। लोग अपनी रूटीन लाइफ शुरू कर सकते हैं।

  • 17 Aug 2021 7:48 AM GMT

    काबुल से जामनगर भारतीय वायुसेना का विमान पहुंचते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगने लगे। 120 भारतीय IAF के विमान से भारत वापस आए हैं। इसमें भारत के राजदूत औऱ स्टाफ भी शामिल हैं।


  • 17 Aug 2021 3:40 AM GMT

    भारत ने अपने राजदूत को वापस बुलाया

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए भारत ने अपने राजदूत और भारतीय कर्मचारियों को काबुल से वापस बुलाया है। जल्द ही उन्हें वहां से निकाला जाएगा।


  • तालिबान के समर्थन में रूस, बोला- काबुल अब ज्यादा सुरक्षित
    17 Aug 2021 3:38 AM GMT

    तालिबान के समर्थन में रूस, बोला- काबुल अब ज्यादा सुरक्षित

    तालिबान के समर्थन में कई देश हैं। रूस के राजदूत ने बयान जारी करते हुए कहा कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी सरकार की तुलना में पिछले 24 घंटों मे तालिबान से काबुल को सुरक्षित रखा है। आज रूस और तालिबान के बीत वार्ता होने वाली है। 



  • 17 Aug 2021 3:34 AM GMT

    Visa नियमों में हुआ बदलाव

    अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीज़ा के नियमों में बदलाव किया है। अब एक e-Emergency X-Misc Visa कैटेगरी बनाई गई है। इसके तहत अफगानिस्तान से आ रह लोगों को वीज़ा मिल पाएगा। बता दें कि केवल भारतीय ही नहीं, बड़ी संख्या में अफगान नागरिक भी भारत भाग कर आ रहे हैं। 

Shivani

Shivani

Next Story