×

शपथ ग्रहण पर ग्रेनेड हमला: बाइडेन पर समारोह के दौरान खतरा, होंगे 20,000 गार्डमैन

बाइडेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान यूएस कैपिटल पर हमले की साजिश रचने वाले किसी भी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। जिसके चलते वे विस्फोटक उपकरणों का भी उपयोग कर सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 14 Jan 2021 6:27 AM GMT
शपथ ग्रहण पर ग्रेनेड हमला: बाइडेन पर समारोह के दौरान खतरा, होंगे 20,000 गार्डमैन
X
बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले राजधानी की सुरक्षा में सहायता करने के लिए कुल 20,000 राष्ट्रीय गार्डमैन को अब वाशिंगटन पर उतरने के लिए कहा गया है।

नई दिल्ली। बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में नेशनल गार्ड को इस संभावना के लिए तैयार करने के लिए कहा जा रहा है कि जो बाइडेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान यूएस कैपिटल पर हमले की साजिश रचने वाले किसी भी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। जिसके चलते वे विस्फोटक उपकरणों का भी उपयोग कर सकते हैं। साथ ही इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सभी भारी हथियारों से लैस होंगे। सारी व्यवस्थाओं को निगरानी में रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें...अमेरिका की धमकी से नहीं डरता भारत, रूस से खरीदेगा ये खतरनाक हथियार

खतरों पर सैनिकों को जानकारी

सूत्रों से सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, पोलितिको ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी कैपिटल पर पिछले हफ्ते हुए जानलेवा हमले के बाद पाइप बमों के हमले के बाद आईईडी खतरों पर सैनिकों को जानकारी दी गई थी।

ऐसे में बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले राजधानी की सुरक्षा में सहायता करने के लिए कुल 20,000 राष्ट्रीय गार्डमैन को अब वाशिंगटन पर उतरने के लिए कहा गया है। वहीं डीसी में पहले से ही 6,200 सैनिक तैनात हैं। शनिवार तक कम से कम इसकी संख्या 10,000 होगी।

guard man

इसके अलावा सैनिकों को अब केवल सुरक्षा उपकरण ले जाने के लिए अधिकृत करने के बाद हथकड़ी और राइफल ले जाने की इजाजत भी दी गई है। कैपिटल बिल्डिंग के फर्श पर सैकड़ों राष्ट्रीय गार्ड को उनकी राइफलों और दंगा गियर के साथ सोते हुए देखा गया।

ये भी पढ़ें...हिंसा से कांपा अमेरिका: देखें कैसे मचा हुआ है हाहाकार, लागू हुई 15 दिन की इमरजेंसी

'देशद्रोह' का प्रचार

फिर बाद में बुधवार को, रिपब्लिकन सांसदों माइक वाल्ट्ज और विक्की हर्ट्जलर ने कैपिटल में उन सैनिकों को पिज्जा के बक्से सौंपे। वहीं कैपिटल दंगों के बाद बाइडेन की जीत पर आपत्ति जताने के लिए हर्टलर ने रिपब्लिकनों के बीच 'देशद्रोह' का प्रचार किया। हालातों को देखते हुए ऐसा माना जाता है कि गृह युद्ध के बाद कैपिटल में सैनिकों ने पहली बार शिविर लगाया है।

हालाकिं स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कैपिटल बिल्डिंग के बाहर कुछ सैनिकों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देने के लिए कुछ ही घंटे पहले संबोधित किया। लेकिन जब प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति ट्रम्प पर दूसरी बार महाभियोग लाने के लिए बहस शुरू की। जो देर तक चली।

ये भी पढ़ें...ट्रंप से परमाणु हमले का भी खतरा, अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने जताया डर

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story