×

चली ताबड़तोड़ गोलियां: जश्न बादल गया मातम में, हर तरफ चीख-पुकार

सायराक्यूज पुलिस प्रमुख केंटन बकनर ने बताया कि कल यानी शनिवार रात हुई गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

Shreya
Published on: 21 Jun 2020 9:56 AM GMT
चली ताबड़तोड़ गोलियां: जश्न बादल गया मातम में, हर तरफ चीख-पुकार
X

न्यूयॉर्क: अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यूएस के मध्य न्यूयॉर्क में जश्न के दौरान अचानक गोलीबारी हो गई। इस घटना में नौ लोगों के घायल होने की जानकारी है। सायराक्यूज पुलिस प्रमुख केंटन बकनर ने बताया कि कल यानी शनिवार रात हुई गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: जज्बे को सलाम: 14 हजार फिट की उंचाई पर जवानों ने किया योग, जीरो डिग्री है टेम्परेचर

मामले की जांच में जुटी पुलिस

केंटन बकनर ने सायराक्यूज के मेयर बेन वाल्श के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सायराक्यूज पुलिस प्रमुख ने बताया कि सायराक्यूज के अधिकारी एक कार चोरी होने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अधिकारी रात नौ बजे से पहले वहां पहुंच गए थे।

सैकड़ों की भीड़ पर चलाई गईं गोलियां

लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ पर गोलियां चलाई गईं। केंटन बकनर ने बताया कि बताया कि उनके अधिकारियों ने गोलियां चलने की आवाजें नहीं सुनीं।

यह भी पढ़ें: मोदी को मिला मुख्यमंत्रियों का साथ, इस लड़ाई में सभी हुए एकजुट

लोगों के जश्न मनाने के दौरान चलीं गोलियां

वाल्श ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब सायराक्यूज के व्यावसायिक इलाके के निकट जश्न मनाया जा रहा था। उसी दौरान भीड़ पर फायरिंग कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए इजाजत नहीं मांगी गई थी।

क्यों मना रहे थे जश्न?

मेयर ने कहा, हम इतनी बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठे होने की अनुमति नहीं देते हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जश्न क्यों मनाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: हुआ करिश्मा: फूट-फूट कर रोई 3 साल की बच्ची, मौत के मुंह से बाहर आई माँ

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shreya

Shreya

Next Story