×

राष्ट्रपति बाइडन ने रूस को लेकर दिया बड़ा बयान, पूरी दुनिया हुई हैरान

अमेरिका के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की और अन्य मामलों को उठाया। अन्य मुद्दों में सोलरविन्ड्स हैक, अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर रूस द्वारा इनाम रखने की रिपोर्ट, 2020 के अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप शामिल हैं।

suman
Published on: 27 Jan 2021 4:20 AM GMT
राष्ट्रपति बाइडन ने रूस को लेकर दिया बड़ा बयान, पूरी दुनिया हुई हैरान
X
बाइडन ने  रूसी राष्ट्रपति से कहा कि दोनों देशों को अगले महीने खत्म हो रही हथियार नियंत्रण संधि के 5 साल के विस्तार को अंतिम रूप दे देना चाहिए।

नई दिल्ली: मंगलवार को पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद जो बाइडन ने फोन पर बात की। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है। बातचीत के दौरान बाइडन ने विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की गिरफ्तारी, साइबर जासूसी में रूस की संलिप्तता और अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर इनाम घोषित किए जाने पर चिंता व्यक्त की।

इन मुद्दों पर चर्चा

व्हाइट हाउस से कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बात की। उन्होंने यूक्रेन की संप्रभुता के लिए अमेरिका के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की और अन्य मामलों को उठाया। अन्य मुद्दों में सोलरविन्ड्स हैक, अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर रूस द्वारा इनाम रखने की रिपोर्ट, 2020 के अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप शामिल हैं।

यह पढ़ें....रहाणे ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानकर सोच में पड़ जाएंगे आप

बाइडन ने साफ किया कि अमेरिका राष्ट्रीय हितों की रक्षा में मजबूती से काम करेगा। इसके साथ ही दोनों राष्ट्रपतियों ने पारदर्शी और सुसंगत संचार को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

america

हथियार नियंत्रण संधि पर बात

बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि दोनों देशों को अगले महीने खत्म हो रही हथियार नियंत्रण संधि के 5 साल के विस्तार को अंतिम रूप दे देना चाहिए। लेकिन पुतिन से बातचीत से पहले बाइडन अपने स्टाफ के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी समेत यूरोपीय सहयोगियों से बात करना चाहते थे।

यह पढ़ें....ट्रैक्टर परेड हिंसा: दीप सिद्धू से कनेक्शन पर बोले सनी देओल, बताया ये बड़ा सच

मंगलवार को भी पुतिन से बात करने से पहले उन्होंने नाटो के सेक्रेट्री जनरल जेंस स्टोलटेंबर्ग से बात की थी।रूस और अमेरिका ने न्यू स्टार्ट न्यूक्लियर समझौते के विस्तार के लिए दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। आने वाले दिनों में अब दोनों पक्ष जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करेंगे।

suman

suman

Next Story