×

लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश: इतनी मौतों से मचा कोहराम, एयरपोर्ट पर भगदड़

मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान में शनिवार को एएन-26 नामक सैन्य विमान क्रैश हो गया है। हादसे के बाद देश के सैन्य विभाग समेत देश में हड़कंप मच गया।

Shivani
Published on: 13 March 2021 2:38 PM GMT
लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश: इतनी मौतों से मचा कोहराम, एयरपोर्ट पर भगदड़
X

लखनऊ: कजाकिस्तान (Kazakhstan)में आज प्लेन क्रैश होने के बाद हड़कंप मच गया। पता चला कि एएन 26 नाम का सैन्य एयरक्राफ्ट (An-26 Aircraft Crash) लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरक्राफ्ट में 6 लोग सवार थे, जिसमे से चार लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब सेना के एयरक्राफ्ट कजाकिस्तान की राजधानी नूर सुल्तान (Nur-Sultan) से उड़ान भरी और अल्माटी शहर (Almaty) में लैंड हो रहा था।

कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश, अल्माटी ने लैंडिग के वक्त हादसा

दरअसल, मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान में शनिवार को एएन-26 नामक सैन्य विमान क्रैश हो गया है। हादसे के बाद देश के सैन्य विभाग समेत देश में हड़कंप मच गया। इस हादसे में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। विमान ने राजधानी नूर-सुल्तान से अल्माटी शहर के लिए उड़ान भरी थी। लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया।

ये भी पढ़ें- 87 साल बाद जुड़ा कनेक्शन: भूकंप ने किया था ये हाल, अब दोबारा शुरू रेल नेटवर्क

प्लेन में 6 लोग थे सवार. 4 की मौत

आपात स्थिति मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि की। बताया गया कि प्लेन में 6 लोग सवार थे। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, विमान दुर्घटना के दौरान चालक दल के दो सदस्य बच गए हैं। दोनो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी कहा गया कि विमान कजाकिस्तान के बॉर्डर गार्ड सर्विस (Border Guard Service) का था, जो नेशनल सिक्योरिटी कमिटी का हिस्सा है।

सेना का एएन-26 विमान दुर्घटनाग्रस्त

वहीं हवाई अड्डा के अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के तहत स्थानीय मीडिया ने बताया कि अल्माटी स्थित हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रनवे से विमान भटक गया, जिसके कारण हादसा हो गया। हादसे के दौरान प्लेन पूरी तरह पलट गया था और फिर इसमें आग लग गई। घटनास्थल से धुआं निकलने लगा।

ये भी पढ़ें- 500 करोड़ रुपये में बिकी ये तस्वीर, बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें क्या है खास

बता दें कि कजाकिस्तान का जो सैन्य एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसे सोवियत ने बनाया है। एएन-26 (Soviet-Built An-26) दो इंजन वाला विमान है।

Shivani

Shivani

Next Story