×

सोने की जीभ: मिस्त्र में मिली 2000 साल पुरानी ऐसी ममी, देख हो जाएंगे हैरान

पुरातत्वविदों ने सोने की जीभ वाली ममी (Mummy with golden tongue) को मिस्त्र के तापोसिरिज मैग्ना (Taposiris Magna) से तलाशा है। आपको बता दें कि यह सोने की जीभ वाली ममी करीब 2000 साल पुरानी ममियों में से एक है।

Shraddha Khare
Published on: 3 Feb 2021 5:50 AM GMT
सोने की जीभ: मिस्त्र में मिली 2000 साल पुरानी ऐसी ममी, देख हो जाएंगे हैरान
X
सोने की जीभ: मिस्त्र में मिली 2000 साल पुरानी ऐसी ममी, देख हो जाएंगे हैरान photos (social media)

मिस्त्र : मिस्त्र की सभ्यता एक बहुत ही पुरानी सभ्यताओं में से एक मानी जाती है। इस मिस्त्र में आज भी कई प्रकार की खोज देखने को मिलती है जिसे देख आप हैरान हो सकते हैं। आपको बता दें कि मिस्त्र में आज भी 300 ईशा पूर्व की खोज देखने को मिलती है। हाल ही में पुरातत्वविदों ने एक ऐसी ममी खोजी है जिसकी जीभ सोने की है। यह बात काफी हैरान करने वाली है और काफी दिलचस्प भी है। इस ममी की सोने की जीभ मिलने पर कई कयास लगाए जा रहे हैं। तो जानते हैं इन कयासों को।

सोने की जीभ वाली ममी

पुरातत्वविदों ने सोने की जीभ वाली ममी (Mummy with golden tongue) को मिस्त्र के तापोसिरिज मैग्ना (Taposiris Magna) से तलाशा है। आपको बता दें कि यह सोने की जीभ वाली ममी करीब 2000 साल पुरानी ममियों में से एक है। इस ममी की सोने की जीभ को लेकर यह मान्यता बताई जा रही है कि उस समय मरने वाला सीधे भगवान से बात करता था। इसलिए इस ममी की सोने की जीभ के साथ दफनाया गया था।

इस ममी को लेकर कोई साइंटिफिक कारण सामने नहीं आया

पुरातत्वविदों ने बताया कि इस सोने की जीभ वाली ममी को लेकर कोई साइंटिफिक कारण सामने नहीं आया। मिस्त्र में 2000 साल पहले इस ममी की जीभ सोने की क्यों बनाई इसका कोई साक्ष्य बरामद नहीं हुआ है। इस ममी की सोने की जीभ को लेकर मन में कई सवाल है लेकिन इसका अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। इस ममी को लेकर कहा जा रहा कि क्या ममी बोल नहीं पाती थी इसलिए सोने की जीभ लगाई गई।

ये भी पढ़े ...... पाकिस्तान गिड़गि़ड़ायाः भारत के इस कदम से डरे जनरल बाजवा, लगाई ये गुहार

egypt

तापोसिरिज मैग्ना में ममी की 16 कब्रे मिली

पुरातत्वविदों ने मिस्त्र के तापोसिरिज मैग्ना (Taposiris Magna) में ममी की 16 कब्रे खनन में मिली है। आपको बता दें कि इन 16 कब्रों में सोने की जीभ वाली ममी भी देखने को मिली है। इसके साथ जो 15 कब्रे मिली है जिसमें कई पुराने खजाने देखने को मिल रहे हैं। एक ममी मिली जो पूरी तरह से सोने से ढ़की हुई मिली है। इन ममियों में किसी भी प्रकार का कोई भाव नहीं दिख रहा है। इन ममी को देख यह कयास लगाया जा रहा है कि यह टोलेमिस शासन में रही होंगी।

ये भी पढ़े ...... इस IAS ने किया कुछ ऐसा, पीएम मोदी करने लगे जिले की तारीफ, बढ़ाया यूपी का मान

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story