×

World News : नहीं खुला एरिया 51 का रहस्य

seema
Published on: 14 Jun 2023 7:05 AM GMT
World News :  नहीं खुला एरिया 51 का रहस्य
X
World News : नहीं खुला एरिया 51 का रहस्य.........................

'एरिया 51 अमेरिका के नेवाडा रेगिस्तान के बीच में बना एक सीक्रेट अमेरिकी सैन्य परिसर है। कंटीले तारों से घिरे इस क्षेत्र के ऊपर कभी-कभी अजीब सी दिखने वाली वस्तुओं को उड़ते हुए देखा जा सकता है। ये इतना गोपनीय इलाका है कि इसे लेकर तमाम तरह की अफवाहें उड़ती रही हैं। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि अमेरिकी सरकार इस परिसर में दूसरे ग्रह के जीवों यानी एलियन को छिपाए हुए है।

एरिया 51 के रहस्य को खोलने के लिये 20 साल के मैटी राबर्ट्स ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर 20 सितम्बर को इस परिसर में घुसने का ऐलान कर दिया था और फेसबुक पर बाकायदा इसका एक इवेंट पेज बना डाला था जहां 20 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी उपस्थिति की हामी भरी थी। बहरहाल, 20 सितम्बर को मजमा तो लगा लेकिन उतना बड़ा नहीं जिसकी अपेक्षा थी। कोई तीन हजार लोग ही यहां जमा हुए। ये जरूर रहा कि अमेरिका के विभिन्न राज्यों के अलावा फ्रांस, रूस, जर्मनी, पेरू, स्वीडन, आस्ट्रेलिया से उत्साही लोग यहां पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : सेना का जवाब नहीं! पाकिस्तान को मिला करारा झटका

120 लोगों की आबादी वाले निकटवर्ती हीको कस्बे में संगीत और अन्य तरह के प्रोग्राम की तैयारी थी लेकिन मात्र 500 टिकट ही बिकने के कारण सब प्रोग्राम रद कर दिये गये।

एरिया 51 के आसपास के छोटे कस्बों में वीकेंड में लोगों ने पिकनिक मनाई, मौज मस्ती की लेकिन किसी ने एरिया 51 के अंदर जबरन घुसने की कोई कोशिश नहीं की। न ही किसी को कोई एलियन नजर आया। इक्का दुक्का लोगों ने एरिया 51 की बाड़ के बहुत करीब जाने की कोशिश की जहां उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल, जिस तरह फेसबुक पर किये गये एक मजाक ने गंभीर रूप अख्तियार कर लिया था और उपद्रवी भीड़ से निपटने के व्यापक इंतजाम किये गये थे वह अंतत: एक मजाक ही साबित हुआ। इस मजाक के आयोजक राबर्ट स्वयं मजमे में शामिल नहीं हुए।

नेवाडा के निवासियों और व्यापारियों ने एलियन के रहस्य को भुनाने का काम किया। इस इलाके के रेस्टोरेंट और होटल एलियन के स्टाइल में बने हुए हैं। एलियन के नाम और आकार वाले तरह तरह के आइटम यहां बिकते हैं। 20 सितंबर के आयोजन में भारी बिजनेस की उम्मीद थी। लेकिन सब तैयारियां धरी की धरी रह गईं। होटल खाली रह गये और खरीदार नदारद रहे। इस क्षेत्र को एरिया 51 क्यों कहते हैं, इसके बारे में कहीं ज्यादा जानकारी नहीं है। सैन्य परिसर में अंदर क्या होता है, यह भी एक रहस्य ही है। जब तक इस बारे में लोगों को पता नहीं चलेगा, यह रहस्य ही बना रहेगा।

एरिया 51 के बारे में अमेरिकी अधिकारियों ने खुद 2013 में बताया था तब जाकर पुष्टि हुई थी कि ऐसा भी कोई स्थान है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही अमेरिका इसका इस्तेमाल सैन्य और खुफिया योजनाओं को बनाने के लिए कर रहा था। इस जगह पर एलियन की अफवाह अमेरिकी नागरिक बॉब लजार ने उड़ाई थी। उन्होंने 1989 में सैन्य परिसर के समीप यूएफओ पर काम करने का दावा किया था। 2018 में लजार के बारे में एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की गई। 2019 के जून महीने में अमेरिकन कॉमेडियन जो रोगन को दिए साक्षात्कार के बाद वे फिर से चर्चा में आ गए। यही वह साक्षात्कार था जिससे प्रभावित होकर मैटी रॉबर्ट ने इवेंट बनाया।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story