×

शनिवार को आएगी तबाही! पृथ्वी से टकराएगा बुर्ज खलीफा से बड़ा उपग्रह, जानें सच्चाई

एस्ट्रॉयड वॉच ने स्पष्ट किया है कि यह भले ही धरती ओर तेजी से बढ़ रहा हो लेकिन इसका खतरा नहीं है। एस्ट्रॉयड वॉच के मुताबिक चिंता करने की कोई बात इसलिए नहीं है क्योंकि वह चांद की दूरी से 15 गुना ज्यादा यानि 57 लाख किलोमीटर दूर से निकलेगा।

Shivakant Shukla
Published on: 14 Feb 2020 9:58 AM GMT
शनिवार को आएगी तबाही! पृथ्वी से टकराएगा बुर्ज खलीफा से बड़ा उपग्रह, जानें सच्चाई
X

वॉशिंगटन: पूरी दुनिया में ये बात फैल चुकी है कि शनिवार यानि 15 फरवरी को दिन धरती के लिए काफी खतरनाक हो सकता है, तो आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में...

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) ने इस बात के संकेत दिए हैं कि एक विशालकाय एस्ट्रॉयड बहुत तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है। बुर्ज खलीफा से भी बड़ा ये एस्ट्रॉयड शनिवार शाम 5 बजे धरती के बेहद करीब से गुजरेगा। हालांकि नासा ने ही अब साफ किया है कि धरती को इससे कोई नुकसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें—टेलीकॉम कंपनियों को SC की फटकार: पूछा- क्या बंद कर दें अदालत?

नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (सीएनईओएस) की मानें तो पृथ्वी के लिए काफी खतरनाक माना जाने वाला ग्रह शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे धरती के रास्ते में आएगा। नासा ने बताया है कि इस तरह के एस्ट्रॉयड को धरती के लिए काफी खतरनाक हो सकता है फिलहाल अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

ड़रने की जरूरत नहीं: नासा

नासा ने ये भी बताया है कि ये ग्रह बुर्ज खलीफा से भी बड़े साइज का ये एस्ट्रॉयड पृथ्वी से 57 लाख किलोमीटर से दूर से गुजरेगा। इसलिए इससे डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि नासा ने ये भी बताया कि अगर इतना बड़ा एस्ट्रॉयड पृथ्वी से टकरा जाता है तो परमाणु हमले से भी ज्यादा तबाही मचा सकता है। नासा ने इस एस्ट्रॉयड का नाम 2002-PZ39 रखा है।

ये भी पढ़ें—खाना बना मौत की वजह, एक साथ इतने पक्षियों की गई जान

57 लाख किमी दूर से गुजरेगा

Next Story