×

सुनामी आ गयी! प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता का भूकंप, समुद्री लहरों में डूबेंगे ये देश

दक्षिण प्रशांत महासागर में आज 7. 7 तीव्रता का भूकंप आया है। इतना तेज भूकंप आने के बाद महासागर में सुनामी आने की जानकारी मिल रही है।

Shivani Awasthi
Published on: 10 Feb 2021 5:26 PM GMT
सुनामी आ गयी! प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता का भूकंप, समुद्री लहरों में डूबेंगे ये देश
X

लखनऊ: इस साल की शुरुआत ही प्रलय के साथ हुई है। दक्षिण प्रशांत महासागर (South Pacific EarthQuake) में आज 7. 7 तीव्रता का भूकंप आया है। इतना तेज भूकंप आने के बाद महासागर में सुनामी (Tsunami) आने की जानकारी मिल रही है। इस बारे में ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग ब्यूरो ने ट्वीट कर भूकंप और सुनामी की पुष्टि की है।

ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग ने सुनामी की पुष्टि की

दरअसल, बुधवार की शाम जोरदार भूकंप के झटके को महसूस किया गया। ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग ब्यूरो के मुताबिक, दक्ष‍िण प्रशांत महासागर में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता के भूकंप को दर्ज किया गया है। इसके बाद सुनामी आ गयी। भूकंप और सुनामी से लॉर्ड होवे द्वीप खतरे में हैं। बता दें कि ये आइलैंड ऑस्ट्रेलिया से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) पूर्व में है। इसके अलावा लॉयल्टी द्वीप समूह के पास भी 7.5 तीव्रता का भूकंप आया है।

ये भी पढ़ें- 24 घंटों में भूकंप के तीन झटके: लगातार थर्रा रही धरती, क्या आने वाली है प्रलय?

दक्ष‍िण प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी

वहीं इस तेजतर्रार भूकंप के बाद न्यूजीलैंड, न्यू कैलेडोनिया, वानुअतु और आस-पास के अन्य देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, न्यू कैलेडोनिया के उत्तर में वाओ से लगभग 415 किमी पूर्व में भूकंप सबसे पहले महसूस किया गया।

न्यूजीलैंड समेत इन देशों और आईलैंड पर सुनामी का अलर्ट

बताया जा रहा है की अगले तीन घंटे में भूकंप के कारण भयानक सुनामी आ सकती है। फ़िजी, न्यूज़ीलैंड और वानुअतु के कुछ समुद्र तटों पर सुनामी की ऊंची लहरे भी उठने लगी है। वहीं यहां ज्वार के स्तर से 0.3 और एक मीटर के बीच की लहरें उठ सकती हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई सुनामी का कोई खतरा नहीं है। फ़िलहाल न्यूजीलैंड में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया और तटीय इलाकों के लोगों को वहां से दूर जाने के लिए कहा गया है। न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से के लिए ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड हादसे की भविष्यवाणीः प्रलय आना था तय, मौत बनकर टूटे ग्लेशियर

उठ रही ऊंची समुद्री लहरें

भूकंप और सुनामी को लेकर आपदा एजेंसी के मुताबिक, न्यूजीलैंड के तटीय क्षेत्रों में 7.7 तीव्रता वाले भूकंप के बाद समुद्र किनारे असामान्य धाराओं और अप्रत्याशित लहरओं के उछाल की संभावना है। ऐसे में सलाह दी गयी कि समुद्र के पास के लोगों को तटों से दूर और बंदरगाहों व नदियों से फ़िलहाल शिफ्ट कर जाना चाहिए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story