×

F***ing: एक ऐसा गांव, जहां के लोग अपना पता बताने में शर्म से हो जाते हैं पानी-पानी

फकिंग गांव का नाम अब तक कई बार बदला जा चुका है। शुरूआत में इस गांव का नाम लैटिन में रखा गया था। सबसे पहले इसका नाम एडेलपर्टस डे फसिंनजिन रखा गया था। धीरे-धीरे लोगों ने नाम को बदलना शुरू कर दिया। साल 1303 में इसका नाम फकचिंग (Fukching) हो गया।

Newstrack
Published on: 30 Nov 2020 6:43 AM GMT
F***ing: एक ऐसा गांव, जहां के लोग अपना पता बताने में शर्म से हो जाते हैं पानी-पानी
X
फकिंग गांव में कोईभी बड़ा क्राइम नहीं होता। पिछले डेढ़ दशक में सबसे ज्यादा अपराध जो रिकॉर्ड किया गया है वो है इस गांव के नाम का साइनबोर्ड का चोरी होना।

नई दिल्ली: ऑस्ट्रिया के एक गांव के लोगों को कई सालों से भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि वहां के लोगों को अपने गांव का नाम बताने में शर्म आती है।

इस गांव का नाम फकिंग (F***ing) है। ये गांव अपर ऑस्ट्रिया के इनवर्टेल इलाके के टार्सडॉर्फ म्यूनिसिपिलटी के अंतर्गत आता है। जिसे फकिंग (F***ing) विलेज के नाम से जाना जाता है।

ये गांव साल्जबर्ग से 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो कि जर्मनी के बॉर्डर पर स्थित है। इस गांव में काफी दूर –दूर से पर्यटक आते हैं। उनका आना-जाना साल 2005 के बाद से और भी ज्यदा बढ़ गया है। पर्यटक इसके साइन बोर्ड के नीचे तस्वीरें लेते और उसे वायरल करते। कुछ ने साइन बोर्ड ही चोरी कर लिया।

fucking Village F***ing: एक ऐसा गांव, जहां के लोग अपना पता बताने में शर्म से हो जाते हैं पानी-पानी (फोटो:सोशल मीडिया)

इस युवक को देखते ही फिदा हो जाती हैं लड़कियां, सालभर में बना 23 बच्चों का बाप

2020 की गणना के अनुसार इस गांव की आबादी 106

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2020 की गणना के अनुसार फकिंग (F***ing) गांव में मात्र 106 लोग रहते हैं। यहां पर 32 घर बने हुए हैं, जिनमें ये लोग रहते हैं।

ऐसा माना जाता है कि इस गांव की स्थापना 6वीं शताब्दी में बवेरियन समुदाय के एक शख्स फोको (Focko) ने की थी। उस समय ऑस्ट्रिया के इस इलाके में ऑस्ट्रोगॉथ्स साम्राज्य का राज था। पहली बार इस गांव का नाम कागजों में साल 1070 में दर्ज हुआ था।

अब तक कई बार बदला जा चुका है इस गांव का नाम

शुरूआत में इस गांव का नाम लैटिन में रखा गया। पहले इसका नाम एडेलपर्टस डे फसिंनजिन रखा गया था। धीरे-धीरे लोगों ने नाम को बदलना शुरू कर दिया। साल 1303 में इसका नाम फकचिंग (Fukching) हो गया।

उसके बाद 1532 में फगखिंग (FugKhing) हो गया। फिर 18वीं सदी तक आते-आते लोग इसे फकिंग (F***ing) के नाम से बुलाने लगे।

इतिहासकारों की मानें तो ऑस्ट्रियन इतिहास और किताबों के अनुसार इसे फूकिंग बुलाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस गांव को फोको (Focko) ने स्थापित किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय जर्मनी के सैनिकों ने जब आना-जाना शुरू किया तब उनकी नजर इस गांव के ऊपर पड़ी थी। उसके बाद इसका नाम यूरोपीय देशों में लोगों की जुबान पर अपने आप ही आने लगा।

लोग इसके साइन बोर्ड के नीचे तस्वीरें लेते थे और उन्हें चाव से दिखाते थे। इस गांव को देखने ब्रिटिश पर्यटक सबसे ज्यादा आते हैं। कई बार तो बसों से लोग आते हैं, सिर्फ गांव और उसका साइन बोर्ड देखने। धीरे धीरे इस गांव का नाम आस पास के शहरों में फेमस हो गया।

fucking Village F***ing: एक ऐसा गांव, जहां के लोग अपना पता बताने में शर्म से हो जाते हैं पानी-पानी (फोटो:सोशल मीडिया)

बरमुडा ट्राएंगल का रहस्य: दफन होते थे शव के साथ ये सब, खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

इस गांव में नहीं होता कोई भी बड़ा अपराध

हालांकि ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस गांव में कोई क्राइम नहीं होता। पिछले डेढ़ दशक में सबसे ज्यादा अपराध जो रिकॉर्ड किया गया है वो है इस गांव के नाम का साइनबोर्ड का चोरी होना।

अब इस गांव के टाउन काउंसिल ने इसका नाम बदलने की प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। 1 जनवरी 2021 से ऑस्ट्रिया के फकिंग (F***ing) गांव का नाम फगिंग (Fugging) हो जाएगा।

इस बारें में मेयर आंद्रिया होल्जनर का कहना है कि यूरोपीय या अन्य देशों के पर्यटकों को जब इस गांव का नाम पता चलता था तो वो इस गांव की सीमा पर लगे साइन बोर्ड के पास आकर फोटो खिंचवाते थे और उसे उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। इस वजह से फकिंग (F***ing) गांव की बदनामी हो रही थी। इसलिए अब इसका नाम बदलकर फगिंग रखने का फैसला लिया गया है।

ऐसी चमत्कारी पहाड़ी: बताती है गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग, बस करना होगा ऐसा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story