×

रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा विमान हादसा, 41 लोगों की मौत

रूस में रविवार को हुए विमान हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की सरकारी विमानन कंपनी एरोफ्लॉट के विमान में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आग लग गई।

Aditya Mishra
Published on: 6 May 2019 3:15 AM GMT
रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा विमान हादसा, 41 लोगों की मौत
X

नई दिल्ली: रूस में रविवार को हुए विमान हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की सरकारी विमानन कंपनी एरोफ्लॉट के विमान में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आग लग गई। इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में 78 यात्री सवार थे।



अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में चालक दल की एक सदस्य भी है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई गई है। विमान राजधानी मॉस्को से उत्तरी शहर मरमांस्क जा रहा था।

ये भी पढ़ें...मुंबई एअरपोर्ट में टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान फिसला स्पाइसजेट का विमान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story