×

अभी-अभी आई खबर: यहां हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला, 35 लोगों की मौत

क्रिसमस के दिन दुनिया के लिए दुख की खबर है। अफ्रीका के  देश बुर्किना फासो में 35 लोग एक आतंकवादी हमले की बली चढ़ गए हैं।यहा सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा

suman
Published on: 25 Dec 2019 2:38 AM GMT
अभी-अभी आई खबर: यहां हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला, 35 लोगों की मौत
X

अफ्रीका: क्रिसमस के दिन दुनिया के लिए दुख की खबर है। अफ्रीका के देश बुर्किना फासो में 35 लोग एक आतंकवादी हमले की बली चढ़ गए हैं।यहा सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में करीब 80 आतंकवादी मारे गए।

यह पढ़ें...पुतिन, ट्रंप, मुस्लिमों समेत 2020 की ये चौंकाने वाली भविष्यवाणी, मचेगी भीषण तबाही

राष्ट्रपति ने इस बड़े आतंकी हमले की जानकारी ट्विटर पर दी। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बुर्किना फासो की सेना ने कहा कि अरबिंदा शहर में सुबह-सुबह हुए इस आतंकी हमले में 7 जवान मारे गए हैं। हमले में कई नागरिकों और 80 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। पिछले 5 साल में बुर्किना फासो में यह सबसे बड़ी आतंकी घटना है।





सोउम प्रांत के अरबिंदा में एक सैन्य ठिकाने पर आतंकियों ने हमला किया। बुर्किना फासो के पड़ोसी देश माली और नाइजर हैं जहां अक्सर आतंकी हमले होते रहते हैं। इस पूरे इलाके में 2015 के आसपास आतंकी घटनाओं में इजाफा देखा गया।

यह पढ़ें..क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कैथेड्रल चर्च में कैंडल जलाते लोग, देखें ये शानदार तस्वीरें

राष्ट्रपति रोच मार्क ने कहा कि जवानों की साहसी कार्रवाई में 80 आतंकी मारे गए। राष्ट्रपति के हवाले से हमले में 35 नागरिकों की मौत हो गई जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। बाद में बुर्किना फासो के संचार मंत्री रेमिस डैनजिनोऊ ने बताया कि जिन 35 लोगों की मौत हुई है उनमें 31 महिलाएं हैं।राष्ट्रपति ने देश में 48 घंटे के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

suman

suman

Next Story