×

धमाके से दहला पाकिस्तान: बिछ गयी लाशें, सीमा पार मच गया हड़कंप

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अक्सर अपने अगल-बगल के देशों पर हमला करता रहता है। लेकिन कई बार इसका भुगतान उससे खुद भी चुकाना पड़ता है।

Roshni Khan
Published on: 18 Feb 2020 3:42 AM GMT
धमाके से दहला पाकिस्तान: बिछ गयी लाशें, सीमा पार मच गया हड़कंप
X

इस्लामाबाद: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अक्सर अपने अगल-बगल के देशों पर हमला करता रहता है। लेकिन कई बार इसका भुगतान उससे खुद भी चुकाना पड़ता है। वो जीन लोगों को अपने देश में शरण देता है वो उसी देश में हमला कर देते है। इस से जुड़ी खबर आ रही है कि पाकिस्तान के क्वेटा में सोमवार को धमाके की वजह से 07 लोगों की मौत हो गयी और 21 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

इस बड़े धमाके की जानकारी वहां के उप महानिरीक्षक अब्दुल रजाक चीमा ने दी। फ़िलहाल इसके बारे में अभी और कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें:अब तक इन फिल्मों में देखा है ये जगहें, जाकर लीजिए वहां रियल मजा

ऐसी घटनाए और भी हुई है

कराची में जहरीली गैस लीक होने से 06 लोगों की मौत हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, माना जा रहा था कि ये हादसा न्यूक्लियर गैस लीक होने के कारण हुआ। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पाकिस्तान सरकार ने जांच के लिए एक केमिकल डैमेज टीम को भेजा गया था। मरने वालों का सही आंकड़ा नहीं बताया गया था लेकिन लगभग सौ लोगों के गैस के कारण अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिल रही थी।

कराची जिले में अज्ञात कैमिकल लीक

पाकिस्तान में बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे का असर सैंकड़ों लोगों पर पड़ा था। असल में, देश के कराची जिले में अज्ञात कैमिकल लीक होने का मामला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक, इस कैमिकल लीकेज का पता तब चला जब कर्मचारी कैमिकल के कंटेनर को बंदरगाह से निकाल रहे थे।

जहरीली गैस से 6 लोगों की मौत:

ऐसा बताया गया था कि जहरीली गैस कि चपेट में आने से अब तक 6 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं कम से कम 23 लोग गैस लीक होने से बेहोश हो गए। इन सबको फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि जहां ये हादसा हुआ था वो इलाका कराची न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन (Karachi Nuclear Power Corporation) के बेहद करीब था। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि लीक होने वाला कैमिकल न्यूक्लियर गैस है।

ये भी पढ़ें:जानिए किसने कहा विधानसभा में तुमसे कम गुण्डा नहीं हैं हम

जांच के लिए न्यूक्लियर बायलॉजिकल केमिकल डैमेज टीम भेजी:

वहीं सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने जांच के लिए वहां न्यूक्लियर बायलॉजिकल केमिकल डैमेज टीम को भेजा गया था। अभी तक सरकार की तरफ से मरने वालों की मौत का सही आंकड़ा नहीं बताया जा रहा था। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल था।

इस मामले में स्थानीय पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा था कि पास के एक पोर्ट पर कार्गो शिप आया जिस पर सब्जियां थी। जैसे ही कंटेनर को खोला गया इससे कोई गैस लीक होने लगी जिससे आसपास के इलाके में रह रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। कुछ लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि कार्गो शिप पर केमिकल्स थे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story