×

टाटा स्टील प्लांट में हुए कई बड़े धमाके, दहल उठा शहर

ब्रिटेन के वेल्स में पोर्ट टैलबोट पर स्थिति टाटा स्टील प्लांट में शुक्रवार सुबह तीन बड़े धमाके हुए हैं। यूके की मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। धमाके के बाद प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी तक 2 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

Dharmendra kumar
Published on: 26 April 2019 11:25 AM GMT
टाटा स्टील प्लांट में हुए कई बड़े धमाके, दहल उठा शहर
X

लंदन: ब्रिटेन के वेल्स में पोर्ट टैलबोट पर स्थिति टाटा स्टील प्लांट में शुक्रवार सुबह तीन बड़े धमाके हुए हैं। यूके की मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। धमाके के बाद प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी तक 2 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। अभी विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें...आपातकाल में जीवनदायनी संस्था NDRF एकेडमी अब नागपुर में भी: अधिकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि टाटा स्टील के प्लांट में अचानक एक के बाद एक धमाके हुए। इस दौरान उन्होंने आग और धुंए का गुब्बार हवा में उठते देखा। लोगों ने सोशल मीडिया पर धमाके की तस्वीरें डालकर बताया कि अचानक जोरदार आवाज आई जिससे हमारी नींद खुल गई। हमने देखा कि टाटा स्टील प्लांट से आग की लपटें उठ रही हैं।

यह भी पढ़ें...आसाराम के बाद बेटा नारायण साईं भी रेप केस में दोषी करार, सजा का ऐलान

साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 03:30 बजे टाटा स्टील प्लांट में तीन धमाके हुए। हमें कई फोन कॉल आने लगे जिसके बाद हम टाटा स्टील प्लांट में पहुंचे जहां आग की लपटें उठ रहीं थी। मामूली चोटों के साथ सिर्फ दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वेल्स की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर मोल्टन मेटल लेकर जाने वाली ट्रेन में यह धमाके हुए हैं। धमाकों में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इमरजेंसी सर्विस टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई है। टाटा स्टील ने भी बयान जारी कर सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें...जानिए क्या है वन बेल्ट एंड वन रोड योजना, इसके पीछे क्या है चीन की मंशा?

बताया जा रहा है कि वेल्स में स्थित टाटा स्टील प्लांट यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा स्टीलवर्क्स प्लांट है। टाटा स्टील के प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी आपातकालीन सेवाओं के साथ काम कर रही है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story