×

खौफनाक आतंकी हमला: 30 लोगों को उतारा मौत के घाट, सेना ने संभाला मोर्चा

नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कात्सिना में आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया है। बोको हराम के आतंकवादियों ने उत्तरी राज्य कात्सिना में दो गांवों को निशाना बनाते हुए आतंकी हमला किया है।

Shreya
Published on: 16 Feb 2020 6:40 AM GMT
खौफनाक आतंकी हमला: 30 लोगों को उतारा मौत के घाट, सेना ने संभाला मोर्चा
X

नई दिल्ली: नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कात्सिना में आतंकवादियों द्वारा आत्मघाती हमला किया गया है। बोको हराम के आतंकवादियों ने उत्तरी राज्य कात्सिना में दो गांवों को निशाना बनाते हुए आतंकी हमला किया है। इस आत्मघाती हमले में 30 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना शुक्रवार शाम की है।

यह भी पढ़ें: कॉफी में मिलाइए ये चीज, फिर देखिए कमाल, मिलेगा हर समस्या से निदान

मृतकों में अधिकतर बुजुर्ग और बच्चे शामिल

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादी संगठन बोको हराम ने शुक्रवार शाम को यह हमला किया था। हमले में 30 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए लोगों में अधिकतर बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। एक स्थानीय अखबार के अनुसार, हमले के बाद से दोनों गावों में फिलहाल पुलिस और सेना की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर खेला नापाक खेल, मसूद अजहर को परिवार सहित बताया लापता

बोको हराम द्वारा नाइजीरिया में होते रहते हैं आतंकी गतिविधि

गौरतलब है कि बोको हराम एक आतंकवादी संगठन है। बोको हराम द्वारा आय दिन नाइजीरिया में आतंकी हमले को अंजाम दिया जाता है। इससे पहले इस माह की शुरुआत यानि फरवरी के शुरुआत में आतंकवादी संगठन बोको हराम के आतंकवादियों ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो के एक गांव को निशाना बना कर आतंकी हमला किया था। इस हमले में करीब 30 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: सुकन्या और PPF खातों में बड़ा बदलाव: अब नहीं करने होंगे ये काम

Shreya

Shreya

Next Story