×

मिस्र: खतरे में पड़ी भारतीय पर्यटकों की जान, बड़े हादसे में 22 की मौत

मिस्र में शनिवार को भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी। जानकारी के मुताबिक़, हादसे में करीब 22 लोगों की मरने की खबर है, वहीं आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बस में 16 भारतीय भी सवार थे।

Shivani Awasthi
Published on: 29 Dec 2019 4:04 AM GMT
मिस्र: खतरे में पड़ी भारतीय पर्यटकों की जान, बड़े हादसे में 22 की मौत
X

मिस्र (Egypt) में शनिवार को भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी। जानकारी के मुताबिक़, हादसे में करीब 22 लोगों की मरने की खबर है, वहीं आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बस में 16 भारतीय भी सवार थे। घायलों को तत्काल इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूतावास अधिकारी जानकारी के बाद अस्पताल पहुंच गये। अधिकारियों ने पर्यटकों की अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है। घटना पोर्ट सईद-दमित्ता राजमार्ग पर बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण बताई जा रही है।

16 भारतीय पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त:

खबर मिस्र की है, जहां ऐन सोखना शहर के पास शनिवार को भारतीय और मलेशियाई पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 16 भारतीय मौजूद थे। हादसे में करीब 22 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह: विपक्षी करेंगे शक्ति प्रदर्शन

अब तक मरने वाले भारतीयों की संख्या का नहीं चल सका पता:

जानकारी के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। यह सूचना राजधानी काहिरा में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से दी गयी है। एक सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि पर्यटकों को लेकर जा रही दो बस काहिरा के पूर्व में एक ट्रक से टकरा गईं।

वहीं चिकित्सा सूत्र के मुताबिक़ दो मलेशियाई महिला पर्यटक, एक भारतीय पर्यटक और मिस्र के तीन नागरिकों समेत बस चालक, टूर गाइड और सुरक्षाकर्मी की मौत की पुष्टि हो रही है । वहीं कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।



भारतीय दूतावास ने किया ट्वीट:

भारतीय दूतावास ने ट्वीटर पर अपनी एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा है, 'मिस्र के ऐन सोखना के पास आज 16 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूतावास के अधिकारी स्वेज शहर और काहिरा के अस्पतालों में मौजूद हैं। हेल्पलाइन नंबर + 20-1211299905 और + 20-1283487779 उपलब्ध हैं।'

ये भी पढ़ें: देश का सबसे ताकतवर गांव: जहां से निकले डिप्टी सीएम, मंत्री और विधायक

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story