×

सावधान! अनसुलझा है इस कुएं का रहस्य, हर चीज को बना देता है पत्थर

दुनिया में आश्चर्य और रहस्य की कमी नही हैं। ये रहस्य केव भारत में नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में मिलते हैं। बात अगर  इंग्लैंड करें तो वहां भी मिस्ट्री है।  वर्ल्ड में कहीं चले जाइए मिस्ट्री की कमी नहीं मिलेगी। कहीं भूतों का संसार होगा तो  कहीं मुर्दो के साथ रहते लोग मिल जाएंगे। दुनिया में बहुत सी ऐसी जगहें मिल जाएगी जहां  आ

suman
Published on: 3 May 2020 5:20 PM GMT
सावधान! अनसुलझा है इस कुएं का रहस्य, हर चीज को बना देता है पत्थर
X

इंग्लैंड : दुनिया में आश्चर्य और रहस्य की कमी नही हैं। ये रहस्य केव भारत में नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में मिलते हैं। बात अगर इंग्लैंड करें तो वहां भी मिस्ट्री है। वर्ल्ड में कहीं चले जाइए मिस्ट्री की कमी नहीं मिलेगी। कहीं भूतों का संसार होगा तो कहीं मुर्दो के साथ रहते लोग मिल जाएंगे। दुनिया में बहुत सी ऐसी जगहें मिल जाएगी जहां आश्चर्यजनक बाते देखने को आसानी से मिलती है। आज आपको एक ऐसे ही आश्चर्य के बारे बताने जा रहे है। इग्लैंड में एक कुआं है जिसमें कुछ भी गिरता है तो पत्थर का बन जाता है। इंग्लैंड के न्यर्जबरो में ये कुआं है। यहां के लोग इसे दैत्य का कुआं मानते हैं।

यह पढ़ें....लॉकडाउन: इस टीचर ने एनिवर्सरी पर किया ऐसा काम, सुनकर करेंगे तारीफ

इंग्लैंड में निड नदी के किनारे पर बसे नेयर्सबरो कस्बे में एक कुआं ऐसा है जिसे स्थानीय लोग दैत्य का कुआं मानते हैं। यह ऐसा रहस्य है, जिसका जिक्र आते ही लोग खौफ खा जाते हैं। यह कुआं दुनिया भर में अपने रहस्यमय पानी के लिए जाना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इस कुएं के पानी में जो भी कुछ गिर जाता है तो वह पत्थर में बदल जाता है।

कुए के संबंध में रहस्य अभी अनसुलझा है। वैसे भी किसी के लिए भी ये आश्चर्य से कम नहीं है कि कुएं में गिरने वाली कोई भी चीज पत्तियां, लकड़ी या कोई जीव सब पत्थर बन जाता है। ये कुआं नीद नदी के पास है जहां कोई भी जाना पसंद नहीं करता है।

यह पढ़ें....इस गांव में दहेज में सांप देना है जरूरी, नहीं तो शादी रहती है अधूरी

कई सदियों से है रहस्य बरकरार

आज भी कुआं में 18 वीं सदी की विक्टोरियन टॉप हैट को पत्थर बने देखने को मिलता है। यहां ने वाले लोगों का कहना है कि कुछ भी समान अगर कुएं के पास छूट जाएं तो वो पत्थर जरूर बन जाता है। लोगों को यहा आने पर टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी चीजें पत्थर में तब्दिल ही दिखती है।

इस कारण बनता है पत्थर

इंग्लैंड सरकार ने इसे टूरिज्म के रुप में विकसित करना मन बना लिया है। यहां आनेवाले लोग अपना सामान लटका जाते हैं, ताकि बाद में उसे पत्थर में बदलता देख सकें। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस कुएं के पानी में कुछ ऐसे तत्व है जिसकी मात्रा ज्यादा है। जिससे हर चीज पत्थर बन जाती है, लेकिन आज भी अच्छी तरह से इसे प्रमाणित नहीं किया जा सका है।

suman

suman

Next Story