×

आ रही महातबाही: अब डूब जाएगा पूरा भारत सहित ये देश, वैज्ञानिकों की चेतावनी

ग्लेशियरों के पिघलने से महासागरों (Oceans) के जलस्तर (Sea level) में दिन प्रति दिन वृद्धि हो रही है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, तेजी से हो रहे इन परिवर्तनों की वजह से लोगों को इसके बुरे प्रभाव झेलने होंगे। वहीं इस बीच हैरान कर देने वाली खबर आई है।

Newstrack
Published on: 28 Dec 2020 8:03 AM GMT
आ रही महातबाही: अब डूब जाएगा पूरा भारत सहित ये देश, वैज्ञानिकों की चेतावनी
X
ग्लेशियरों के पिघलने से महासागरों (Oceans) के जलस्तर (Sea level) में दिन प्रति दिन वृद्धि हो रही है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, तेजी से हो रहे इन परिवर्तनों की वजह से लोगों को इसके बुरे प्रभाव झेलने होंगे।

नई दिल्ली: पृथ्वी(EARTH) पर ग्लोबल वार्मिंग(Global Warming) की वजह से हो रहे जलवायु परिवर्तन(Climate change) का बहुत ही घातक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में गर्मी बढ़ने की वजह से ग्लेशियरों के पिघलने से महासागरों (Oceans) के जलस्तर (Sea level) में दिन प्रति दिन वृद्धि हो रही है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, तेजी से हो रहे इन परिवर्तनों की वजह से लोगों को इसके बुरे प्रभाव झेलने होंगे। वहीं इस बीच हैरान कर देने वाली खबर आई है।

ये भी पढ़ें... हिंद महासागर में चीन की हर साजिश होगी फेल, भारत ने लिया बड़ा फैसला

वैज्ञानिकों में चिंता

ग्लोबल वार्मिंग की वजह से कैस्पियन सागर (Caspian Sea) का जलस्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। दुनियाभर में इसके विपरीत महासागरों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में कैस्पियन सागर (Caspian Sea) के सिकुड़ने से अब वैज्ञानिकों की चिंता पहले से काफी बढ़ गई है। आईए बताते हैं कि कैस्पियन सागर (Caspian Sea) के गिरते जलस्तर के पीछे क्या कारण हैं और इस पर कितना बुरा असर हो सकता है।

सबसे पहले तो ग्लेशियर पिघलने की वजह से महासागरों को तो ताजा पानी मिल रहा है पर कैस्पियन सागर (Caspian Sea) को ग्लेशियर का पानी नहीं मिल रहा है। आपको बता दें कि कैस्पियन सागर (Caspian Sea) को दुनिया की सबसे बड़ी झील कहते हैं।

Earth फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...हिंद महासागर में दिखा चीनी युद्धपोत, इंडियन नेवी ने उठाया ये बड़ा कदम

कैस्पियन सागर का जल वाष्पित

ऐसे में कैस्पियन सागर (Caspian Sea) में 3 प्रमुख नदियां वोल्गा, यूराल और डॉन नदी आकर मिलती हैं। लेकिन इसके बाद भी ये लगातार सिकुड़ता जा रहा है। गर्मी बढ़ने के कारण तेजी से कैस्पियन सागर (Caspian Sea) का जल वाष्पित हो जा रहा है।

बता दें, कैस्पियन सागर (Caspian Sea) चारों तरफ से लैंड यानी जमीन से घिरा हुआ है। कैस्पियन सागर (Caspian Sea) के पानी पर 5 देशों के लोग निर्भर करते हैं। इन देशों के नाम हैं- तुर्कमेनिस्तान, रूस, कजाखस्तान, अजरबैजान और ईरान शामिल हैं। तो अब अगर ये झील सूखती है तो इन 5 देशों के लोगों के सामने बहुत ही बुरी परेशानी खड़ी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें...World News : दुनिया में क्लाइमेट इमरजेंसी

Newstrack

Newstrack

Next Story