श्रीलंका में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जा रहा वेसाख, राष्ट्रपति ने रिहा किए 762 कैदी

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने शनिवार को वेसाख (बुद्ध जयंती) के अवसर पर 762 सजायाफ्ता कैदियों को क्षमादान प्रदान किया। बौद्ध बहुल इस देश में कड़ी सुरक्षा के बीच वेसाख मनाया जा रहा है।

Anoop Ojha
Published on: 18 May 2019 12:44 PM GMT
श्रीलंका में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जा रहा वेसाख, राष्ट्रपति ने रिहा किए 762 कैदी
X

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने शनिवार को वेसाख (बुद्ध जयंती) के अवसर पर 762 सजायाफ्ता कैदियों को क्षमादान प्रदान किया। बौद्ध बहुल इस देश में कड़ी सुरक्षा के बीच वेसाख मनाया जा रहा है। बीते 21 अप्रैल को ईस्टर रविवार के दिन श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम हमलों में 250 से ज्यादा लोगों के मारे जाने और करीब 500 लोगों के घायल होने की घटना के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की गई है।

देश के मौजूदा सुरक्षा हालात का हवाला देते हुए श्रीलंका सरकार ने वेसाख महोत्सव के पांच दिन के राष्ट्रीय कार्यक्रम को सिर्फ दो दिनों तक सीमित कर दिया है।

यह भी पढ़ें....भारत ने ‘जिहादी आतंकवाद’ से मुकाबले के लिए श्रीलंका को पूरे समर्थन की पेशकश की

वेसाख मई महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाले बौद्ध धर्मावलम्बी वेसाख को सबसे पवित्र दिन मानते हैं।

भगवान बुद्ध का जन्म वेसाख के दिन ही हुआ था।

यह भी पढ़ें.....अमेरिका-श्रीलंका ने हिंद-प्रशांत महासागर में शांति व सुरक्षा के लिए साथ काम करेंगे

वेसाख के अवसर पर राष्ट्रपति सिरिसेना ने 26 महिलाओं सहित 762 कैदियों को जेल से रिहा कराया। हालांकि, राष्ट्रपति ने बौद्ध भिक्षु गलागोडाट्टे ज्ञानसारा का कोई जिक्र नहीं किया, जिसकी रिहाई की मांग बौद्ध नेता कर रहे हैं।

अदालत की अवमानना के मामले में जेल में बंद ज्ञानसारा 2013 से मुस्लिम अल्पसंख्यक विरोधी अभियान के अगुवा रहे हैं। ऐसी अटकलें थीं कि सिरिसेना उन्हें वेसाख के मौके पर रिहा कर सकते हैं।

जिन्हें रिहा किया गया है वे मामूली अपराधों में दोषी करार दिए गए थे।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story