×

लॉकडाउन हुआ देश: हुई हजारों मौतें कोरोना से, आपातकाल घोषित जापान में

चीन में कोरोना वायरस के बीते 5 महीनों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिसके मद्देनजर चीन के हेबेई प्रांत में लॉकडाउन लगा दिया गया है। साथ ही जापान की राजधानी टोक्यो में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 8 Jan 2021 7:47 AM GMT
लॉकडाउन हुआ देश: हुई हजारों मौतें कोरोना से, आपातकाल घोषित जापान में
X
गोंगडोंग प्रांत में साउथ अफ्रीका के वायरस का स्ट्रेन भी मिला है। शिनजियांग प्रांत में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।

नई दिल्ली। बीते एक साल से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। ऐसे में अब जानकारी मिली है कि चीन में कोरोना फिर से तेजी से फैल रहा है। चीन में कोरोना वायरस के बीते 5 महीनों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिसके मद्देनजर चीन के हेबेई प्रांत में लॉकडाउन लगा दिया गया है। साथ ही जापान की राजधानी टोक्यो में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। महाशक्तिशाली देश अमेरिका में कोरोना से संक्रमित बच्चों की संख्या 20 लाख पार कर चुकी है। कोरोना में मामलों में फिलहाल कमी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें...देश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 1 करोड़ 4 लाख के पार, 2,25,446 एक्टिव केस

मरने वालों की संख्या 4,634

ऐसे में चीन में 5 महीने में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा केस आए हैं। जिसके चलते चीन में संक्रमण के कुल मामले 87,278 हो गए हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,634 हो गई है। वहीं राजधानी बीजिंग से सटे हेबेई प्रांत में लगातार मामले मिलने के बाद कड़ा प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कई स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति है। गोंगडोंग प्रांत में साउथ अफ्रीका के वायरस का स्ट्रेन भी मिला है। शिनजियांग प्रांत में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यहां से निकलने वाले दस हाइवे प्रतिबंधित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...कोरोना वायरस: देश के सभी जिलों में 8 जनवरी को होगा वैक्सीन का ड्राई रन

आपातकाल 7 फरवरी तक

TOKYO EMERGENCY फोटो-सोशल मीडिया

जापान के हाल देखें तो में यहां लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। टोक्यो और उसके नजदीकी तीन क्षेत्रों में इमरजेंसी लगा दी गई है। ऐसे में राजधानी में हर रोज ढाई हजार से ज्यादा नए मामले निकल रहे हैं। आपातकाल 7 फरवरी तक जारी रहेगी।

आपको बता दें कि जापान में बीते 24 घंटे में 6,076 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या दो लाख 58 हजार 393 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से 72 नई मौतें होने के साथ ही कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 3,791 हो गई है।

बीते 24 घंटों में ब्रिटेन में अप्रैल के बाद मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा है। यहां 1,162 से अधिक मौत एक दिन में हुई हैं। हालातों को देखते हुए ब्रिटेन में तीसरी बार लॉकडाउन लगा है। दूसरी तरफ यूरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया स्ट्रेन फैल गया है।

इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, नया वायरस तेजी से फैल रहा है। फ्रांस में एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां के अस्पतालों पर मरीजों के भर्ती होने का दबाव बढ़ रहा है। इस समय सबसे प्रभावी अमेरिका है। यहां अब तक कोरोना से 374,124 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें...हवा में कोरोना वायरस: स्टडी में मिला डराने वाला साक्ष्य, अब रहना होगा सावधान

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story