×

वाह चीन! कर दिखाया ऐसा काम कि दुनिया हो गई अचंभित

गौरतलब है कि चीन ने जिस कृत्रिम सूरज विकसित किया है वो परमाणु फ्यूजन की मदद से 10 गुना ज्यादा स्वच्छ ऊर्जा पैदा करने में सक्षम होगा। दावे के मुताबिक यह 10 सूर्यों के बराबर होगा।

Shivakant Shukla
Published on: 2 Dec 2019 11:02 AM GMT
वाह चीन! कर दिखाया ऐसा काम कि दुनिया हो गई अचंभित
X

नई दिल्ली: दुनिया में अगर सूर्य न हो तो शायद आदमी की कल्पना भी नहीं की जा सकेगी। यदि लोग हम दिन और रात का फर्क कर पाते हैं तो उसकी सिर्फ एक वजह है सूर्य (सूरज) लेकिन क्या आपको पता है चीन के वैज्ञानिकों ने एक कृत्रिम सूर्य का निर्माण कर लिया है। खास बात ये है कि यह सूर्य भी असली सूरज की तरह ही प्रकाशमान होगा।

गौरतलब है कि चीन ने जिस कृत्रिम सूरज विकसित किया है वो परमाणु फ्यूजन की मदद से 10 गुना ज्यादा स्वच्छ ऊर्जा पैदा करने में सक्षम होगा। दावे के मुताबिक यह 10 सूर्यों के बराबर होगा।

ये भी पढ़ें— हैदराबाद के हैवानों को मटन करी: आखिर क्यों हो रही मेहमाननवाजी? जरा आप भी देखें

जानकारी के अनुसार चीन ने हाल ही में इसका निर्माण पूरा कर लिया है, 2020 तक इसके संचालन शुरू होने की उम्मीद है। चीन के इस कृत्रिम सूरज को HL-2M का नाम दिया गया है और इसका निर्माण चीन के नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन ने साउथ वेस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स के साथ मिलकर किया है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक पूरी तरह से सक्रिय होने पर रिएक्टर सूरज की तुलना में 13 गुना अधिक तापमान तक पहुंचाने में सक्षम होगा जो लगभग 200 मिलियन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। हमारे सूर्य का अधिकतम तापमान 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस है।

इस प्रक्रिया में एक टन गर्मी उत्पन्न होती है

इसके इतने गर्म होने का कारण परमाणु फ्यूजन है क्योंकि रिएक्टर परमाणु संलयन प्रतिक्रियाओं को संचालित करता है। बता दें कि परमाणु फ्यूजन संचित परमाणु ऊर्जा को फ्यूज करने के लिए बाध्य करते हैं और इस प्रक्रिया में एक टन गर्मी उत्पन्न होती है।

ये भी पढ़ें—रच दिया इतिहास: नौसेना की पहली महिला पायलट बनी शिवांगी, उड़ाएंगी विमान

पृथ्वी पर परमाणु संयंत्रों में हमेशा ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए विखंडन का उपयोग ही किया जाता यह तब होता है जब गर्मी परमाणुओं को विभाजित करके उत्पन्न होती है। वहीं अब इस कृत्रिम सूर्य के बनाने के बाद चीन ने एक बार फिर से पूरी दुनिया में अपना दबदबा कायम किया है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story