×

शादी के बाद मां नहीं बन पाई महिला, डॉक्टर्स की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

चीन (China) की रहने वाली 25 साल की एक महिला भी शादी के बाद मां बनना चाह रही थी। लेकिन कई कोशिश के बाद भी ऐसा नहीं हुआ तो डॉक्टर्स ने जब उसकी जांच की तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

Newstrack
Published on: 16 March 2021 7:37 AM GMT
शादी के बाद मां नहीं बन पाई महिला, डॉक्टर्स की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
X
शादी के बाद मां नहीं बन पाई महिला,

नई दिल्ली: शादी के बाद हर औरत मां बनने का सुख महसूस करना चाहती है। संसार में मां का दर्जा भगवान के समान माना जाता है। और हर औरत इस खुशी को महसूस कर अपने कर्तव्य को पूरा करना चाहती है। चीन (China) की रहने वाली 25 साल की एक महिला भी शादी के बाद मां बनना चाह रही थी। लेकिन कई कोशिश के बाद भी ऐसा नहीं हुआ तो डॉक्टर्स ने जब उसकी जांच की तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

चीन का है यह मामला

आपको बता दें कि चीन के पूर्वी हिस्से में स्थित झेजियांग प्रांत की रहने वाली इसका महिला का नाम पिंगपिंग हैं। 25 की पिंगपिंग की पिछले साल ही शादी हुई, जिससे वह बेहद खुश थी। वहीं पिछले एक साल से यह महिला मां बनना चाह रही थी इसके लिए वह काफी कोशिश भी कर रही थी लेकिन वह सफल नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद वह डॉक्टर्स के पास गई तो जांच में जो सामने आया उसने सबको चौंका दिया।

ये भी देखिये: गर्म तेल में जीरे की तुलना संगीत से, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

सच जानकर रह जाएंगे दंग

अचानक एक दिन पिंगपिंग गिर गई जिससे उसके टखने में चोट लग गई जिसके इलाज के लिए वह डॉक्टर के पास गई। तभी डॉक्टर ने उसके टखने का एक्सरे किया और रिपोर्ट में जो सामने आया उसे देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। पिंगपिंग के पूछने पर डॉक्टर ने उसे बताया कि वह महिला नहीं, पुरूष है। पहले तो पिंगपिंग को जानकर काफी हैरानी हुई पर डॉक्टर के बार-बार कहने पर वह मान गई। जिसके बाद उसकी कुछ और जांच की गई जिसमें यह जानकारी भी दी गई कि उसके शरीर में कोई अंडाशय या गर्भाशय नहीं है। और उसके शरीर में पुरुष के आनुवांशिक गुण हैं। जिसके बाद यह बात साफ हो गई कि पिंगपिंग एक पुरुष है।

ये भी देखिये: अब आपके इशारों पर चलेगी बाइक, जाने कैसी है Yamaha MOTOROiD

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story