×

China Foreign Minister: महीनेभर से गायब चल रहे चीन के विदेश मंत्री किन गांग को पद से हटाया, वांग यी को नई जिम्मेदारी

China Foreign Minister Sacked: वांग यी को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वांग पहले भी विदेश मंत्रालय संभाल चुके हैं।

Anant Shukla
Published on: 25 July 2023 11:54 AM GMT (Updated on: 25 July 2023 1:12 PM GMT)
China Foreign Minister: महीनेभर से गायब चल रहे चीन के विदेश मंत्री किन गांग को पद से हटाया, वांग यी को नई जिम्मेदारी
X
china removed foreign minister qin gang wang yi new minister (Photo-Social Media)

China Foreign Minister Sacked: महीनेभर से गायब चल रहे चीन के विदेश मंत्री किन गांग को मंगलवार को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह वांग यी को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वांग पहले भी विदेश मंत्रालय सम्हाल चुके हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार किन गैंग महिला पत्रकार के साथ संबंध के चलते काफी समय से लापता चल रहे थे। किन को आखिरी बार 25 जून को रुस के विदेश मामलों रुडेंको आंद्रे युरेविच के साथ बैठक के दौरान देखा गया था। इसके बाद से ही वो लापता हैं। उनके लापता होने की खबर काफी समय से चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

किन गांग के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं

किन गांग के बारे में अभी भी कोई जनकारी नहीं मिल पाई है। वह 57 वर्ष के थे। उनकी जगह विदेश मंत्रालय के कार्य का संचालन कौन कर रहा था यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया। किन गांग को आखिरी बार 25 जून को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में देखा गया था। उन्होंने रूसी, श्रीलंकाई और वियतनामी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद से वे लापता हो गए।

चीन की सरकारी मीडिया ने क्या कहा?

चीन की सरकारी मीडिया शिन्हुआ ने बताया कि चीन की शीर्ष विधायिका ने आज यानी मंगलवार को एक विशेष सत्र बुलाकर वांग यी को नया विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने के लिए मतदान किया गया। इससे पहले ही विदेश मंत्रालय ने बताया कि किन गांग स्वास्थ्य कारणों से कामकाज से दूर चल रहे हैं। लेकिन उनकी बिमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

गांग को शी जिनपिंग का बेहद करीबी माना जाता है

किन गांग को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बेहद करीबी माना जाता है। उन्हें पिछले वर्ष ही विदेश मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया था। किन चीनी राजनीति में बेहद चर्चित नेताओं में से एक हैं। उनका अचान गायब हो जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। लोग हैरान हैं। कई चीनी नागरिक किन के गायब होने से चिंतित हैं।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story