×

धमाके से हिला चीन: दुश्मन देश में मौत का भयानक मंजर, निकल रही लाशें

चीन के पूर्वोत्तर प्रांत हेडलोंगजियांग में एक रासायनिक संयंत्र में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस विस्फोट से पूरे प्रांत में हड़कंप मच गया।

Newstrack
Published on: 20 Dec 2020 7:16 AM GMT
धमाके से हिला चीन: दुश्मन देश में मौत का भयानक मंजर, निकल रही लाशें
X
चीन में भयानक विस्फोट हो गया। पूर्वोत्तर प्रांत हेडलोंगजियांग में एक रासायनिक संयंत्र में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बीजिंग। चीन में भयानक विस्फोट हो गया। पूर्वोत्तर प्रांत हेडलोंगजियांग में एक रासायनिक संयंत्र में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस विस्फोट से पूरे प्रांत में हड़कंप मच गया। हालाकिं घायलों को फैरान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें... कोरोना पर बड़ा खुलासा: चीन ने 10 लाख लोगों को पहले ही लगा दिया था टीका

तीन लोगों की मौके पर मौत

पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग में एक रासायनिक संयंत्र में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद से प्रांत में अफरा-तफरी मची हुई है। हालाकिं अब घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा।

सूत्रों से सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में शनिवार को स्थानीय समयानुसार करीब रात 12 बजकर 46 मिनट पर एंडा शहर में स्थित रासायनिक संयंत्र में हुआ। भीषण विस्फोट के बाद संयंत्र में आग लग गई, जिसे उस दिन सुबह तक बुझाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें...तो चीन से बिडेन के बेटे का ये रिश्ता, अब ट्रंप मचा रहे बवाल

खतरनाक रासायनिक पदार्थ की मौजूदगी

ऐसे में प्रारंभिक रिपोर्टों में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि दो लोग लापता बताये गये थे। जिसके बाद से आज सुबह लापता लोगों के शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या तीन हो गयी। हालाकिं इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है।

फिलहाल विस्फोट होने के कारणों का अभी तक पता लगाया जा रहा है। पर्यावरण मंत्रालय की एक टास्क फोर्स ने विस्फोट के स्थल की जांच करनी शुरू कर दी है जिससे पर्यावरण में कोई खतरनाक रासायनिक पदार्थ की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें...स्वदेशी मिसाइल का अटैक: घर में घुस कर मारेगी पृथ्वी-2, चीन के लिए बनेगी कहर

Newstrack

Newstrack

Next Story