×

अपने बंगले में मस्ती करते नजर आया ये खिलाड़ी, शेयर की तस्वीर

इसी के चलते क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने बंगले में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 31 May 2020 12:27 PM GMT
अपने बंगले में मस्ती करते नजर आया ये खिलाड़ी, शेयर की तस्वीर
X

पूरी दुनिया में अभी भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। जिसके चलते दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में दुनियाभर में क्रिकेट बिलकुल बंद है। जिसके चलते सभी क्रिकेटर्स अपने अपने घरों में बंद हैं। और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी मस्ती करते हुए अपनी फोटोज को भी सोशल साइट्स पर शेयर करते रहते हैं। अब इसी क्रम में वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बलेबाज क्रिस गेल ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो हमेशा की तरह मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

क्रिस गेल ने शेयर की मस्ती करते हुए तस्वीर

दुनिया में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अक्सर मस्ती करते नजर आते हैं। ऐसे में आजकल कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से मिले इस खाली टाइम को भला क्रिस गेल बिना मस्ती के कैसे बिता सकते हैं। इसी के चलते क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने बंगले में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बारिश ने बढ़ाई ठंडक: मौसम हुआ सुहावना, तो कहीं उमस से लोग हुए बेहाल

गेल ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'यदि किसी अन्य व्यक्ति के लिए कुछ संभव है, तो यह आपके लिए भी संभव है।' वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। जमैका की पहाड़ियों में क्रिस गेल का बंगला है, जिसमें उन्होंने हाउस पार्टी के लिए खास जगह बना रखी है। इस तीन मंजिला बंगले में पूल पार्टी के लिए स्विमिंग पूल के साथ घर के अंदर एक डांस फ्लोर भी है।

गेल हैं वर्ल्ड के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार

क्रिस गेल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में गेल ने अपने हमवतन साथी पूर्व खिलाड़ी रामनरेश सरवन पर जमकर हमला बोला था। गेल ने रामनरेश सरवन को सांप तक कह दिया. इतना ही नहीं गेल ने सरवन को कोरोना वायरस से भी बुरा बताया था। गेल के मुताबिक सरवन ने ही उनके और कैरिबियन प्रीमियर लीग की टीम जमैका तल्लावाह फ्रेंचाइजी के बीच दूरी पैदा की और उन्हें टीम से बाहर करवाया।

ये भी पढ़ें- धड़ल्ले से हो रही मीठे जहर की बिक्री, पुलिस का भी मिल रहा संरक्षण

हालांकि इसके बाद गेल ने अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी थी। गेल क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं। गेल के तूफ़ान से हर विरोधी टीम का हाल बुरा हो जाता है। गेल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने वन डे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। ऐसे में आने वाले टी-20 वर्ल्डकप में गेल वेस्टइंडीज के लिए तुरुप का इक्का और विरोधियों के लिए काल बन सकते हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story