×

फेफड़ों में पड़े कीड़े: डॉक्टर्स भी रह गए हैरान, खाया था ये चीज

शख्स के सिटी स्कैन में जो निकला वो देख कर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। डॉक्टर्स ने देखा कि उस शख्स के फेफड़ों में कई कीड़े भरे पड़े थे।

Aradhya Tripathi
Published on: 3 May 2020 8:37 AM GMT
फेफड़ों में पड़े कीड़े: डॉक्टर्स भी रह गए हैरान, खाया था ये चीज
X

कोरोना वायरस का आगाज चीन से हुआ था। और ऐसा कहा जाता है कि कोरोना वायरस चमगादड़ का मांस खाने या चमगादड़ से ही फैला। जगजाहिर है कि चीन में हर तरह का मांस हर जानवर का मांस खाया जाता है। जिसको लेकर चीन की कई बार आलोचना भी हुई। लेकिन चीन के लोगों ने अपनी आदतों में कोई सुधार नहीं किया। अब चीन से एक बार फिर एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। ऐसे ही अलग अलग जान्वारोंके मांस के शौक़ीन एक शख्स के फेफड़ों में ढेर सारे ज़िंदा कीड़े निकले। जिसकी असली वजह जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे।

सांप का कच्चा गॉलब्लाडर खाने से पड़े कीड़े

दरअसल चीन के जियांगसू प्रांत के रहने वाले वांग नाम के इस शख्स को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। जिसके इलाज के लिए जब वो अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर्स ने उसका सिटी स्कैन किया। लेकिन सिटी स्कैन में जो निकला वो देख कर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। डॉक्टर्स ने देखा कि उस शख्स के फेफड़ों में कई कीड़े भरे पड़े थे। ये देख कर डॉक्टर्स हैरान रह गए। बाद में उस शख्स ने डॉक्टर्स को बताया उसे अलग-अलग जानवारों का मीट खाना खासा पसंद है।

ये भी पढ़ें- इस मुल्क में पानी की तरफ बहाया जाता है पैसा, लॉकडाउन ने कर दिया बेहाल

लेकिन उसके बाद जो उस शख्स ने बताया वो और भी हैरान कर देने वाला था। शख्स ने बताया कि पिछले दिनों उसने एक सांप खाया था। जिसका गॉलब्लाडर कच्चा ही था। जिसके बाद डॉक्टर ज़ाओ हैयान ने बताया कि कच्चा गॉलब्लाडर खाने के चलते उस शख्स के फेफड़ों में कीड़े पड़ गए। डॉक्टर्स ने बताया कि इस बीमारी को पैरागोनिमियासिस कहते हैं। ये आमतौर पर कच्चे मीट खाने की वजह से होती है।

लॉकडाउन हटते ही मांस मार्केट में भारी भीड़

ये भी पढ़ें- अब यहां दफन किये जाएंगे शव, सरकार ने की नई व्यवस्था

पहले ऐसी ख़बरें थी की अब चीन में मांस की बिक्री में कमी आएगी। लेकिन ऐसा देखने में नहीं आया। चीन में लॉकडाउन हटते ही सड़कों पर मांस मीट की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। लिहाजा यहां के सबसे बड़े बाज़ार बैशाज़ु के बाहर गाड़ियों की लंबी कतारें दिख रही हैं। सारे लोग यहां नॉन वेज खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि मांस-मछली की इन्हीं बाज़ारों से कोरोना का पहला मामला सामने आया था। बाजारों में फिरसे भारी भीड़ देखी जा रही है। यहां अलग-अलग जानवरों को पिंजरे में बंद देखा गया है। यहां लोगों ने कुत्‍ते और बिल्लियों को मांस भी बिकते देखा गया। इसे देख ककर ऐसा लाग रहा है कि चीन ने न सुधरने की कसम खाई है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story