×

तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप: बर्खास्त किया चुनाव सुरक्षा अधिकारी को, गुस्से से हुये लाल

ट्रंप ने इसकी घोषणा ट्विटर के जरिए की। अपने ट्वीट में ट्रम्प ने लिखा कि उन्होंने साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (सिसा) के निदेशक क्रिस क्रेब्स को बर्खास्त कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि क्रेब्स के हालिया बयान जो राष्ट्रपति चुनाव की सुरक्षा को लेकर दिए गए थे वे "बेहद गलत" थे।

Newstrack
Published on: 18 Nov 2020 8:42 AM GMT
तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप: बर्खास्त किया चुनाव सुरक्षा अधिकारी को, गुस्से से हुये लाल
X
2021 में यूरोप बुरे आर्थिक दौर से गुजरेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश रची जाएगी। देश की सीमा की के भीतर ही उनकी जान का खतरा बढ़ेगा।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एक वरिष्ठ अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है, जिसने चुनावी धोखाधड़ी के ट्रंप के आरोपों से इनकार किया था। ट्रंप ने जिस अधिकारी को हटाया है वह साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (सिसा) के निदेशक क्रिस क्रेब्स हैं। ये एक फ़ेडरल एजेंसी है जिसकी जिम्मेदारी अमेरिकी चुनाव की सुरक्षा की थी। इस एजेंसी ने राष्ट्रपति के उन दावों को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें:खतरनाक सीरियल किलर्स: इनके कारनामे बहुत भयानक, सामने आई सच्चाई

ट्रंप ने इसकी घोषणा ट्विटर के जरिए की। अपने ट्वीट में ट्रम्प ने लिखा कि उन्होंने साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (सिसा) के निदेशक क्रिस क्रेब्स को बर्खास्त कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि क्रेब्स के हालिया बयान जो राष्ट्रपति चुनाव की सुरक्षा को लेकर दिए गए थे वे "बेहद गलत" थे।

ट्रम्प प्रशासन ने की थी स्थापना

साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी आंतरिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत अमेरिका में काम करता है। ट्रंप प्रशासन ने इसकी स्थापना 2018 में की थी जब 2016 के चुनावों में रूसी हस्तक्षेप के आरोप लगे थे। ‘सिसा’ का उद्देश्य बाहरी हस्तक्षेप और धोखाधड़ी के सभी रूपों से चुनाव की सुरक्षा करना है।

एजेंसी ने धांधली के अरोपों को ख़ारिज किया था

सिसा और राज्य चुनाव अधिकारियों ने पिछले सप्ताह एक संयुक्त बयान में कहा कि "कोई तत्काल सबूत नहीं" है कि मतपत्र या मतदान मशीन के साथ कोई समझौता किया गया हो। उनका कहना है कि 2020 का चुनाव देश के इतिहास में सबसे सुरक्षित और पारदर्शी है। इस बीच क्रिस क्रेब्स ने भी एक ट्वीट में अपनी बर्खास्तगी की पुष्टि की है। उन्होंने अपने निजी ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में लिखा, ''सेवा कर सम्मानित हूं। हमने सही किया।'' रिपोर्टों के मुताबिक क्रेब्स को ट्रंप के ट्वीट से अपनी बर्खास्तगी की जानकारी मिली। इस बीच इंटेलिजेंस पर सीनेट सेलेक्ट कमेटी के उपाध्यक्ष मार्क वॉर्नर ने क्रेब्स का समर्थन किया है। उन्होंने क्रेब्स को एक "उत्कृष्ट सिविल सेवक" बताया है। उन्होंने कहा, क्रेब्स ने अमेरिकी उम्मीदों के अनुरूप हमारे चुनाव की सुरक्षा की। राष्ट्रपति ने उन्हें सिर्फ सच बताने के लिए निकाल दिया, जिससे स्थिति का अंदाजा हो जाता है।

ये भी पढ़ें:किसान संगठनों की बड़ी बैठक, पंजाब में ट्रेनों को चलाने पर लेंगे फैसला

दूसरी बर्खास्तगी

चुनाव में हार के बाद ट्रंप ने एक महीने के भीतर दूसरी बर्खास्तगी की है। इससे पहले रक्षा मंत्री मार्क एस्पर को भी इसी तरह से बर्खास्त कर दिया था और उनकी जगह क्रिस्टोफर मिलर को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। नव निर्वाचित राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने क्रेब्स को निकाले जाने पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

रिपोर्ट- नीलमणि लाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story